बच्चों की चिंता मत करना, तुम बस खुश रहना...पंचायत के सामने पत्नी की कराई प्रेमी संग शादी; चुपचाप देखते रहे 4 मासूम; बिहार में एक पति ऐसा भी

एक पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से पूरे गांव के सामने शादी करा दी। यहीं नहीं पत्नी से हुए चार बच्चों को भी शख्स ने अपने पास ही रख लिया और पत्नी को प्रेमी के साथ नई जीवन की शुरुआत करने के लिए छोड़ दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
saran news husband arranges wife marriage with lover 4 kids watch panchayat illicit relation
बच्चों की चिंता मत करना, तुम बस खुश रहना...पंचायत के सामने पत्नी की कराई प्रेमी संग शादी; चुपचाप देखते रहे 4 मासूम; बिहार में एक पति ऐसा भी | Image: X

Bihar News: मेरठ की मुस्‍कान ने अपने आशिक साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ के 15 टुकड़े कर दिए। औरैया में प्रगति ने शादी के 15 दिनों बाद ही प्रेमी संग मिलकर पति दिलीप की हत्या करवा दी। इंदौर की सोनम रघुवंशी ने तो हनीमून पर प्रेमी संग मिलकर पति राजा रघुवंशी को ऐसी मौत दी की पूरे देश की रूह कांप गई। इन दिनों हर तरफ ऐसी ही घटनाओं की चर्चा है। लेकिन इन सबके बीच बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया।

यहां एक पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से पूरे गांव के सामने शादी करा दी। यहीं नहीं पत्नी से हुए चार बच्चों को भी शख्स ने अपने पास ही रख लिया और पत्नी को प्रेमी के साथ नई जीवन की शुरुआत करने के लिए छोड़ दिया।

गांव में हुई इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय ज्योति कुमारी की शादी कई वर्ष पहले अनूप कुमार राम से हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। परिवार रोजी-रोटी के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता था। इसी दौरान अनूप के एक दोस्त राजेश दास का घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे ज्योति और राजेश के बीच प्रेम संबंध बन गए।

भरी पंचायत में पति अनूप ने प्रेमी से करा दी पत्‍नी की शादी

Advertisement

दोनों के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध चलता रहा और वे लगातार संपर्क में रहे। इस कारण पति-पत्नी के संबंधों में धीरे-धीरे खटास आने लगी। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व राजेश दास छठ पर्व देखने के बहाने गांव पहुंचा और करीब तीन महीने तक गांव में ही रहा। काफी समझाने के बाद उसे वापस भेजा गया, लेकिन करीब 20 दिन पहले वह फिर गांव पहुंच गया और ज्योति के साथ रहने लगा।

मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन जब समाधान नहीं निकला तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में घंटों चली बातचीत के बाद ऐसा फैसला हुआ, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पति अनूप कुमार राम ने भारी मन से पत्नी की खुशी को प्राथमिकता दी और पंचायत के सामने दोनों की शादी कराने पर सहमति दे दी।

Advertisement

चुपचाप मां की दूसरी शादी देखते रहे 4 मासूम बच्चे

शादी के दौरान भावुक माहौल तब बन गया, जब ज्योति की मां रीना कुंअर अपने चारों नाती-नातिन 15 वर्षीय प्रीतम कुमार, 10 वर्षीय उत्तम कुमार, 8 वर्षीय पवन कुमार और 6 वर्षीय प्रीति कुमारी को पकड़कर रोते हुए समझाती रहीं कि अब उनकी मां उनके साथ नहीं रहेगी। हालांकि, मासूम बच्चे पूरी स्थिति को समझ नहीं पा रहे थे। इधर, बेटी के फैसले से आहत मां ने शादी के बाद गुस्से में बेटी और उसके प्रेमी को चप्पल से पीटते हुए नाराजगी जताई। बाद में वह बच्चों को साथ लेकर दामाद अनूप कुमार राम को समझाती नजर आईं।

इसे भी पढ़ें- मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्‍कान के बाद मुंबई में हरे ड्रम वाली मेहजबीन शेख, पति और भाई के साथ मिल की प्रेमी की हत्या; फिर नाले में फेंक दी लाश

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड