प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचे ही नेताओं का लगा तांता, जानिए कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया।

Follow :  
×

Share


Prateek Yadav Death | Image: Republic

Prateek Yadav Death: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत से पूरे यादव परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को उनके घर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच सवाल उठ रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा।

डिंपल यादव भी प्रतीक के घर पहुंची

अपर्णा यादव पति की मौत की खबर मिलते ही अपने घर पहुंच गई हैं। इस बीच परिवार से जुड़े नेताओं का आना शुरू हो गया है। सपा सांसद डिंपल यादव भी प्रतीक यादव के घर पहुंचीं। इनके अलावा मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव भी मौके पर मौजूद हैं। 

परिवार से मिले सीएम योगी

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 

कल दोपहर होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल यानी 14 मई को दोपहर 12.30 बजे लखनऊ के पिपरा घाट में होगा। 

प्रतीक यादव की कैसे हुई मौत?

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। प्रतीक के करीबी व्यापारी ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मीडिया से कहा कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद वह किचन में बेसुध होकर गिर पड़े।

पहले प्रतीक को देखने के लिए सिविल अस्पताल से एक डॉक्टर को बुलाया गया था। लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव के शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से की ओर चला गया था। इस थक्के ने आर्टरी (धमनी) और फेफड़ों (Lungs) में संक्रमण पैदा कर दिया, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: BREAKING: कार्डियक अरेस्ट से हुई प्रतीक यादव की मौत, फेफड़े में इंफेक्शन... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 17:07 IST