Prateek Yadav Death: गोमतीनगर स्थित घर पहुंची पत्नी अपर्णा यादव, पति का शव देख हुईं बदहवास; CM योगी भी पहुंचेंगे
प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव असम में थीं। वो सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं। खबर पाते ही वो फौरन असम से लखनऊ के लिए रवाना हुईं।
मुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव के साले अमन बिस्ट सुबह करीब 6 बजे उन्हें लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रतीक के मौत की खबर जैसे ही सामने आई हर कोई सन्न रह गया। उस वक्त प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव असम में थीं। वो सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं।
खबर पाते ही वो फौरन असम से लखनऊ के लिए रवाना हुईं। दोहपर करीब 1:35 बजे वो लखनऊ पहुंचीं और सीधा गोमतीनगर स्थित अपने आवास पहुंचीं जहां प्रतीक की मौत हुई थी। इसी बीच KGMU के पोस्टमार्टम हाउस से प्रतीक का शव भी आवास पर पहुंच गया। वहां पति प्रतीक का शव देख अपर्णा बदहवास हो गईं। खबर ये भी है कि थोड़ी देर में सीएम योगी भी अपर्णा यादव के घर पहुंचने वाले हैं।
अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए प्रतीक यादव
प्रतीक यादव के परिवार में पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियां हैं। प्रतीक और अपर्णा की बड़ी बेटी का नाम प्रथमा यादव है। प्रथमा का जन्म 20 मार्च 2014 को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुआ था। वहीं, छोटी बेटी प्रतीक्षा यादव है। प्रतीक और अपर्णा अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते थे। परिवार के बीच बेहतर बॉडिंग इससे दिखती थी।
प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे। 1988 में उनका जन्म हुआ था। 2011 में उन्होंने अपर्णा यादव से शादी सकी थी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 13 May 2026 at 14:33 IST