Noida: वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीवो कंपनी में काम करने वाले तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

Follow :  
×

Share


नोएडा में चीनी नागरिक गिरफ्तार | Image: X

Noida News: गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ‘स्वाट’ टीम और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन-3) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि खेरली भाव क्षेत्र में वीवो कंपनी में काम करने वाले तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम यूसिंगबो, चैन चाऊ, पेंगशाओ है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली के चुनाव में होगी नीतीश कुमार की एंट्री! JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट...जानिए कौन-कौन शामिल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 January 2025 at 13:03 IST