अपडेटेड 18 January 2025 at 11:36 IST

Delhi Election: दिल्ली के चुनाव में होगी नीतीश कुमार की एंट्री! JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट...जानिए कौन-कौन शामिल

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने अपना उम्मीदवार उतारा है। अब कैंपेन के लिए जदयू ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

Follow : Google News Icon  
Nitish Kumar
Nitish Kumar | Image: X- @NitishKumar

Delhi Election: नीतीश कुमार की अब दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एंट्री होने वाली है। एनडीए गठबंधन के तहत दिल्ली के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपना उम्मीदवार उतारा है। अब पार्टी के कैंपेन के लिए जदयू ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है।

दिल्ली में बीजेपी-जदयू और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी का गठबंधन है। गठबंधन फॉर्मूले के तहत दिल्ली में बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि जदयू को बुराड़ी सीट और लोक जनशक्ति पार्टी को देवली सीट मिली है। बुराड़ी से जदयू ने शैलेंद्र कुमार को अपना कैंडिडेट बनाया है।

दिल्ली चुनाव के लिए जदयू के 20 स्टार प्रचारक

दिल्ली चुनाव के लिए फिलहाल जदयू ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा स्टार प्रचारकों में संजय झा, ललन सिंह, केसी त्यागी, श्याम रजक, मौलाना गुलाम रसूल, भारती मेहता और संजय कुमार शामिल हैं। लिस्ट यहां...

यह भी पढ़ें: 5 रुपए में भर पेट खाना और 3000 रुपये पेंशन, दिल्ली की जनता से बीजेपी के 10 बड़े वादे

Advertisement

दिल्ली में आपके यहां से कौन बीजेपी- NDA कैंडिडेट?

1. आदर्श नगर- राजकुमार भाटिया
2. बादली- दीपक चौधरी
3. रिठाला- कुलवंत राणा
4. नांगलोई जाट- मनोज शौकीन
5. मंगोलपुरी- राजकुमार चौहान
6. रोहिणी- विजेंद्र गुप्ता
7. शालीमार बाग- रेखा गुप्ता
8. मॉडल टाउन- अशोक गोयल
9. करोल बाग- दुष्यंत गौतम
10. पटेल नगर- राजकुमार आनंद
11. राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा
12. जनकपुरी- आशीष सूद
13. बिजवासन- कैलाश गहलोत
14. नई दिल्ली- प्रवेश वर्मा
15. जंगपुरा- तरविंदर सिंह मारवाह
16. मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय
17. आरके पुरम- अनिल शर्मा
18. महरौली- गजेंद्र यादव
19. छतरपुर- करतार सिंह तंवर
20. अंबेडकर नगर- खुशीराम चुनार
21. कालकाजी- रमेश बिधूड़ी
22. बदरपुर- नारायण दत्त शर्मा
23. पटपड़गंज- रविंद्र नेगी
24. विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा
25. कृष्णा नगर- अनिल गोयल
26. गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली
27. सीमापुरी- कुमारी रिंकू
28. रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन
29. घोंडा- अजय महावर
30. नरेला- राज करण खत्री
31. तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री
32. मुंडका- गजेंद्र दराल
33. किराड़ी- बजरंग शुक्ला
34. सुल्तानपुर माजरा- कर्म सिंह कर्मा
35. शकूर बस्ती- करनैल सिंह
36. त्रि नगर- तिलक राम गुप्ता
37. सदर बाजार- मनोज जिंदल
38. चांदनी चौक- सतीश जैन
39. मटिया महल- दीप्ति इंदौरा
40. बल्लीमारान- कमल बागड़ी
41. मोती नगर- हरीश खुराना
42. मादीपुर- उर्मिला गंगवाल
43. हरि नगर- श्याम शर्मा
44. तिलक नगर- श्वेता सैनी
45. विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह
46. उत्तम नगर- पवन शर्मा
47. द्वारका- प्रद्युम्न राजपूत
48. मटियाला- संदीप सहरावत
49. नजफगढ़- नीलम पहलवान
50. पालम- कुलदीप सोलंकी
51. राजिंदर नगर- उमंग बजाज
52. कस्तूरबा नगर- नीरज बसोया
53. तुगलकाबाद- रोहताश बिधूड़ी
54. ओखला- मनीष चौधरी
55. कोंड़ली- प्रियंका गौतमलक्ष्मी
56. लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा
57. सीलमपुर- अनिल गौड़
58. करावल नगर- कपिल मिश्रा
59. मुस्तफाबाद- मोहन सिंह बिष्ट
60. बवाना- रवींद्र कुमार (इंद्रराज)
61. वजीरपुर- पूनम वर्मा
62. दिल्ली कैंट- भुवन तंवर
63. संगम विहार- चंदन कुमार चौधरी
64. ग्रेटर कैलाश- शिखा राय
65. त्रिलोकपुरी- रविकांत उज्जैन
66. शाहदरा- संजय गोयल 
67. बाबरपुर- अनिल वशिष्ठ
68. गोकलपुर- प्रवीण निमेष
69. बुराड़ी- शैलेंद्र कुमार (JDU)
70. देवली- दीपक तंवर (LJP)

यह भी पढ़ें: दिल्ली: 70 सीट पर कितने उम्मीदवार? नामांकन के आखिरी दिन भरे गए 680 पर्चे

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 18 January 2025 at 11:36 IST