दिवाली से पहले मथुरा के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, कृष्ण जन्मभूमि के पास फ्लैग मार्च; डॉग स्क्वायड-कमांडो भी तैनात

मथुरा में धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। गुरुवार देर रात श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास SSP श्लोक कुमार ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया।

 
Follow :
दिवाली से पहले मथुरा के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, कृष्ण जन्मभूमि के पास फ्लैग मार्च | Image: ANI

दिवाली से पहले मथुरा में धार्मिक स्थलों, स्कूलों और महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। पूरे दिन पुलिस ने प्रमुख स्थलों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके बाद देर रात भी पुलिस सड़कों पर उतकर फ्लैग मार्च की। श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास SSP श्लोक कुमार ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। मथुरा पुलिस ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग भी मार्च किया।

मथुरा में धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे मथुरा नगर निगम के नगर आयुक्त की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा महापौर कार्यालय को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। इसमें अयोध्या और वाराणसी का भी उल्लेख किया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के पास प्लैग मार्च

श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। परिसर के अंदर और आसपास डॉग स्क्वायड (के-9 यूनिट) तथा बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद मथुरा में हाई अलर्ट जारी है। श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास SSP श्लोक कुमार ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया।

बम की धमकी मिलने के बाद पुलिल अलर्ट

खालिस्तानी तत्वों से जुड़े इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। गर आयुक्त ओजस्वी राज ने धमकी भरे ईमेल की जानकारी तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सर्विलांस, साइबर सेल और आईटी टीमों को ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस तथा उसके पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के लिए लगाया गया है।

मथुरा मे हाई अलर्ट

मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस धमकी के मद्देनजर मथुरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश और निकास द्वारों, प्लेटफार्मों तथा प्रतीक्षालयों में सुरक्षा कर्मियों की निगरानी बढ़ाई गई है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है। ट्रेनों में भी यात्रियों और सामान की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्टेशन परिसर में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- जब मौका मिला देश को बदनाम किया

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 November 2026 at 22:33 IST