'कभी मास्‍टर ने कॉपी बदल दी तो कभी स्‍याही खत्म हो गई...', CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- कांग्रेस को जब मौका मिला देश को बदनाम किया

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में गुरुवार को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
“Congress Has Lost Public Trust”: CM Yogi Slams Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav at Ghaziabad Padyatra
'कभी मास्‍टर ने कॉपी बदल दी तो कभी स्‍याही खत्म हो गई...', गाजियाबाद में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- कांग्रेस को जब मौका मिला देश को बदनाम किया | Image: Republic

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में गुरुवार को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को अविश्वसनीय बनाने की कोशिश कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करना और उन्हें कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस की प्रवृत्ति बन चुकी है।

सीएम योगी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर अनर्गल टिप्पणी करके और लोकतंत्र के प्रति अनास्था व्यक्त करके कांग्रेस भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत को अपमानित करने का पाप कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने 1975 में देश में आपातकाल लागू किया था। आपातकाल की मानसिकता के साथ चलने वाली कांग्रेस जब आज लोकतंत्र पर उपदेश देती है तो यह हास्यास्पद स्थिति पैदा करती है।

चुनाव हारने पर EVM को दोष देती है कांग्रेस

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल यह मानने को तैयार नहीं हैं कि चुनाव में जीत उनकी मेहनत का परिणाम हो सकती है। चुनाव जीतने पर इसे अपना पुरुषार्थ बताते हैं, जबकि हारने पर EVM पर दोषारोपण करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतंत्र के प्रति जागरूक है और लोकतंत्र के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना जानता है।

Advertisement

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

सीएम योगी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी हर बार फेल होते हैं और कांग्रेस ने देश को कटघरे में खड़ा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब भी मौका मिला, उसने देश की छवि को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

योगी ने कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कॉमनवेल्थ, फर्टिलाइजर, 2जी और कोयला घोटालों का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में लाखों करोड़ रुपये के घोटाले हुए और देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस आम जनता का विश्वास खो चुकी थी, तब देश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

2014 के बाद बदली भारत की तस्वीर: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से लगातार भारत की तस्वीर बदली है। देश ने 2014 से पहले और उसके बाद के भारत का अंतर देखा है। आज भारत आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के प्रदर्शन के पीछे भी यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। देश अपनी विरासत और विकास की यात्रा को शानदार तरीके से आगे बढ़ा रहा है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हर मुद्दे पर देश को कटघरे में खड़ा करके विकास के रास्ते में रुकावट पैदा करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की स्थिति गांव के उस लड़के जैसी हो गई है, जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार अपनी नाकामी के लिए नया बहाना तलाश लेता है। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि पहली बार फेल होने पर लड़का कहता है कि मास्टर साहब ने उसकी कॉपी बदल दी, दूसरी बार कहता है कि पेपर में सिलेबस से बाहर के सवाल आ गए। तीसरी बार वह पेन की स्याही खत्म होने को अपनी नाकामी की वजह बताता है और चौथी बार कहता है कि सामने बैठा लड़का तेजी से लिख रहा था, जिससे उसका ध्यान भटक गया।

इसे भी पढ़ें- ‘रामपुर में ‘A’ से मिले, बनारस में ‘P’ के घर-दुकान हो लिए...राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- ‘PDA में ‘D’ का मतलब दूर से प्रणाम’
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड