सिर पर कैप, आंखों पर चश्मा और... PM मोदी ने देखा भारतीय वायु सेना का 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो, राफेल-सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों ने दिखाया करतब

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर 'एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026' का आयोजन किया जा रहा है, जिसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने।

 
Follow :
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो देखा | Image: Republic

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी के नमो घाट पर उपस्थित हैं। वायु सेना के प्रमुख ने एक विशेष पेंटिंग भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी सफेद रंग की टोपी और चश्मा लगाए 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित एयर शो देख रहे हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

October 25, 2026

वायुसेना के शौर्य के साक्षी बने पीएम मोदी

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर 'एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026' का आयोजन किया जा रहा है, जिसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। इस मुख्य कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी की सड़कों पर एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

वाराणसी को गारमेंट फैक्ट्री की सौगात

पीएम मोदी ने वाराणसी को गारमेंट फैक्ट्री की सौगात भी दी। उन्होंने वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। यह इकाई भारत के टेक्सटाइल और परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा उन्होंने 300 महिलाओं से संवाद भी किया। 

October 25, 2026

52 लड़ाकू विमान दिखा रहे करतब

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एयर शो में तेजस, राफेल, सुखोई, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड, SU-30MKI जैसे 52 लड़ाकू विमानों समेत परिवहन विमान शामिल हैं।

नमो घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बता दें कि नमो घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहर भर को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब-सेक्टर में बांटा गया है। वहीं सुरक्षा के लिए लगभग 11,900 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। 

यह भी पढ़ें: 'मन की बात' में PM मोदी ने दीवाली-छठ पूजा का किया जिक्र, त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को महत्व देने पर की सराहना
 


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 October 2026 at 14:48 IST