अपडेटेड 26 March 2025 at 23:10 IST

Sambhal: संभल में पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन का फैसला, सड़कों और छतों पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

Sambhal: आगामी ईद की नमाज को देखते हुए संभल में पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार ईद की नमाज मस्जिद और घरों में ही पढ़ी जाएगी।

Follow :  
×

Share


संभल: मस्जिद में पढ़ी जाएगी जीत की नमाज | Image: AI

Sambhal: आगामी ईद की नमाज को देखते हुए संभल में पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार ईद की नमाज मस्जिद और घरों में ही पढ़ी जाएगी। कोई भी सड़क और छतों पर नमाज नहीं पढ़ेगा।  

आज पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने फैसला लिया है कि पूरे संभल में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई है। साथ ही पूरे संभल में छतों पर भी नमाज पढ़ने पर रोक है। संभल में किसी भी मस्जिद के आस पास छतों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।प्रशासन ने हवाला दिया है छतें कमजोर हो सकती है दुर्घटना हो जाएगी तो जिम्मेदार कौन होगा।

जुमे और ईद की नमाज को लेकर प्रशासन और पीस कमेटी की बैठक

28 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी वहीं, 30 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, इसके अवाला 31 मार्च को ईद उल-फितर का पर्व मानाया जाएगा, इन्हीं सभी त्योहारों को लेकर सदर कोतवाली में ASP श्रीश चंद्र, SDM डॉक्टर वंदना मिश्रा और CO अनुज चौधरी के नेतृत्व में अमन कमेटी की बैठक  हुई।

दरअसल, संभल में हुई इस शांति समिति की बैठक में ASP संभल श्रीश चंद्र ने दो टूक शब्दों में कहा कि, 'अलविदा जुम्मा और ईदगाह की नमाज सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी, ना ही छतों पर नमाजी नमाज अदा कर पाएंगे इसके अलावा, लाउडस्पीकर को लेकर भी सरकारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।

मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही अदा करें नमाज- ASP

बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई, इस दौरान ASP श्रीश चंद्र ने कहा कि कोतवाली संभल में शांति समिति की बैठक सभी धर्मों और वर्गों के साथ हुई जिसमें स्पष्ट रूप से अवगत और सुनिश्चित कराया गया है कि मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। परिसर के बाहर सड़क पर कोई नमाज अदा नहीं की जाएगी, सड़क पर लोग बैठकर नमाज अदा नहीं करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Sambhal: सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी अलविदा जुम्मा और ईद की नमाज, नहीं बजेगा लाउडस्पीकर- ASP श्रीश चंद्र की दो टूक

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 March 2025 at 23:10 IST