अपडेटेड 17 October 2024 at 19:23 IST

Bahraich Violence: सरफराज एनकाउंटर पर ओवैसी भड़के, कहा-सच जानना मुश्किल, योगी की 'ठोक देंगे' नीति...

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद अब एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन औवेसी ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं।

Follow :  
×

Share


AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मुख्य आरोपी सरफराज के एनकाउंटर पर सियासत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद अब एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन औवेसी ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं।

असदुद्दीन औवेसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि बहराइच हिंसा के आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर का सच जानना मुश्किल नहीं है। योगी की 'ठोक देंगे' नीति के बारे में सब जानते हैं। अगर पुलिस के पास इतना सबूत होता तो आरोपियों को कानूनी सजा दिलाने की कोशिश होती।

सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं और ये घटनाएं सरकार की नाकामी के कारण हो रही हैं। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही हैं। एनकाउंटर, हाफ एनकाउंटर, और भी कई परिभाषाएं हैं जो सरकार ने बनाई है। अगर एनकाउंटर से ही कानून-व्यवस्था बेहतर हो रही होती तो अभी उत्तर प्रदेश कई आंकड़ों में दूसरे प्रदेशों से अच्छा होता । यह प्रशासनिक विफलता थी कि जब वहां (बहराइच) कार्यक्रम पुलिस की जानकारी में था तो आखिरकार वे शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न क्यों नहीं करवा पाए? एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना, यह इस सरकार के काम करने का नया तरीका है, यह कहां की न्याय व्यवस्था है?"

बहराइच हिंसा के आरोपियों के एनकाउंटर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

बहराइच दंगों के बाद राम गोपाल की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों का जब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया तो इस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'सरकार हमेशा से फर्जी एनकाउंटर करती रही है। वे बस अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे वह मंगेश यादव का हो या फिर अजीत प्रताप सिंह का एनकाउंटर हो। सरकार केवल अपनी असफलता को छिपाने का प्रयास कर रही है। सरकार पूरी तरह फेल है।'

इसे भी पढ़ें: UP: सरफराज एनकाउंटर पर सियासी उबाल, 'गोलियों की बौछार करेगा तो पुलिस माला पहनाएगी', राजभर का पलटवार
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 17 October 2024 at 19:23 IST