'5 में से 4 मुस्लिम... अखिलेश को सता रहा ओवैसी-चंद्रशेखर का डर!', सपा की लिस्ट पर ओपी राजभर ने कसा तंज

ओपी राजभर ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतनी घबराहट हो गई कि पहली ही सूची में पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए? लगता है मुस्लिम वोटों में बंटवारे का भय अभी से सताने लगा है!

 
Follow :
Akhilesh Yadav OP Rajbhar | Image: ANI/File Photo

OP Rajbhar attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में इस मुद्दे पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीटों के ऐलान में दिखाई जा रही जल्दबाजी और 26 सीटों के दावे को लेकर सपा मुखिया पर सीधा निशाना साधा है।

दरअसल, सपा की जारी पहली लिस्ट में 5 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, जिसमें पांच में से चार टिकट मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया गया है। इस बाबत राजभर ने अखिलेश यादव को घेर लिया।

'सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, लेकिन टिकट बांटने…'

ओपी राजभर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए लिखा, 'अखिलेश जी! अपने 'बड़े भाई' (कांग्रेस) से गजब गठबंधन बनाया है। बात चल रही है और बिना कुछ तय हुए प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। कांग्रेस से गठबंधन फाइनल नहीं हुआ, सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, लेकिन टिकट बांटने की ऐसी हड़बड़ी कि 'स्पेशल 26' की सूची पकड़ा दी। साथ ही सहारनपुर में भी दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जहां कांग्रेस के इमरान मसूद अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। ये बड़के भैया को जवाब है या आपके 'एम' वाले इमरान भाई को?'

November 25, 2026

गठबंधन और सीटों के प्रस्ताव पर राजभर का तंज

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि एक ओर तो कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव भेजा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उसकी पसंदीदा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। एक तरफ उन्हें गठबंधन बचाने की चिंता है, तो दूसरी तरफ अपने राजनीतिक समीकरण साधने की बेचैनी भी है।

इतनी बेचैनी क्यों है मित्र- ओपी राजभर

राजभर ने तंज भरे लहजे में कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतनी घबराहट हो गई कि पहली ही सूची में पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए? लग रहा है कि मुस्लिम वोटों में बंटवारे का डर अभी से सताने लगा है! उन्होंने सवाल किया कि ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली से पहले पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा महज संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर है?

यूपी सरकार में मंत्री ने पूछा कि अखिलेश यादव को इतनी बेचैनी क्यों है। अभी तो ओवैसी और चंद्रशेखर ने मैदान में उतरने की घोषणा भर की है और पहली सूची में ही आपका राजनीतिक गणित सबके सामने आ गया।

राजभर ने कांग्रेस को चेताया

उन्होंने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि कांग्रेस वाले भी ध्यान से देख लें। कहीं ऐसा न हो कि 26 सीटों पर बातचीत करते-करते अखिलेश जी एक-एक करके आपकी पसंद की सीटों पर भी अपना उम्मीदवार घोषित करते जाएं।

अंत में सपा प्रमुख पर चुटकी लेते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन अपनी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखा दी है।

यह भी पढ़ें: 'BJP और अकाली दल स्वाभाविक गठबंधन सहयोगी, जबकि इंडी...', दिलीप घोष का तीखा प्रहार
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 November 2026 at 10:52 IST