Noida Protest: जिसके एक इशारे पर सुलगा दिया नोएडा, सामने आया उस संगठन का नाम; 17 WhatsApp ग्रुप्स का खुलासा, रुपेश समेत 500 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में साजिश के तहत जिस हिंसा को अंजाम दिया गया, उसमें अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Follow :  
×

Share


नोएडा हिंसक प्रदर्शन | Image: Republic

नोएडा में साजिश के तहत जिस हिंसा को अंजाम दिया गया, उसमें अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि इनमें से एक "मजदूर बिगुल दस्ता"  नाम के एक संगठन का हाथ सामने आया है। पुलिस ने इस संगठन के मुखिया रूपेश राय को गिरफ्तार किया है।  

इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 17 व्हाट्सएप ग्रुप की भी पहचान की है, जिनके जरिए आंदोलन को हिंसक बनाने की कोशिश की गई थी।

नोएडा हिंसा से जुड़ा एक ऑडियो भी आया था सामने

पुलिस को प्रदर्शन से जुड़ी एक ऑडियो क्‍लिप मिली है जिसमें एक शख्‍स उपद्रवियों से पुलिस पर हमला करने की अपील कर रहा है। वो कह रहा है कि भाइयों पुलिस पर कल (मंगलवार) हमला करना है। हमारे बहुत सारे भाई-बहन घायल हुए हैं। सभी को अपने साथ लाठी-डंडे और लाल मिर्च का पाउडर लेकर चलना है।

इतना ही नहीं, पुलिस को Whatsapp मैसेज का एक स्‍क्रीनशॉट भी मिला है जिसमें एक आरोपित ने लाठी डंडे से अलग मिर्ची पाउडर लेकर चलने की बात लिखी है।

नोएडा में क्या हुआ था?

प्रशासन के मुताबिक, हरियाणा से एक फेक न्यूज शेयर की गई थी कि केंद्र सरकार ने सबको 20 हजार सैलरी के आदेश जारी किए हैं। इस फेक न्यूज से कर्मचारी उकसावे में आए और नोएडा में भारी बवाल शुरू हो गया। नोएडा पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दूसरे जिलों से आए एक जत्थे ने नोएडा में एंट्री ली और माहौल बिगाड़ा।

आपको बता दें कि इस दौरान 82 स्थानों रक 42 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार, एक ग्रुप ने पहले एक स्थान पर आगजनी की और फिर एक साजिश के तरह दूसरे लोकेशन पर बढ़े। CCTV को निशाना बनाकर डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ेंः लड़कियों को लालच देकर फंसाता था इमरान, TCS धर्मांतरण मामले में खुलासे

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 15 April 2026 at 20:15 IST