अपडेटेड 2 February 2026 at 08:16 IST
Noida: कार का पीछा, फ्लाइंग किस और महिलाओं को किए अश्लील इशारे... VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने यूं सिखाया सबक
Noida Viral Video: नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कार सवार युवक दूसरी गाड़ी में बैठी महिलाओं संग बदतमीजी कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा इस पर फूट रहा है।
Noida news: उत्तर प्रदेश के नोएडा की सड़कों पर एक शर्मनाक घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। पर्थला पुल पर कार सवार दो युवकों ने एक परिवार की कार का पीछा किया और उसमें सवार महिलाओं की ओर अश्लील इशारे किए। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धूत थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिलाओं संग की बदतमीजी
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे पीड़ित परिवार ने खुद रिकॉर्ड किया। वीडियो में एक लाल रंग की कार देखी जा सकती है, जिसका नंबर (UP 75 AH 3565) भी दिखाया गया है। इसमें साफ पर तौर पर देखने मिल रहा है कि कैसे आरोपी गाड़ी का काफी देर तक दूसरी गाड़ी का पीछा करता है। साथ ही वो महिलाओं को फ्लाइंग किस और अश्लील इशारे भी करता नजर आ रहा है। इस दौरान महिलाएं काफी डर जाती हैं।
पुलिस का एक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद फेज 3 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और इसकी जांच शुरू की। टीम ने गाड़ी की ट्रेस कर लिया और वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी आजमगढ़ और अभिषेक निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। वह अभी जेवीएस सोसाइटी में रहते हैं।
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे कार को भी जब्त कर लिया है। बताया गया है कि दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। मामले को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनके वीडियो रिकॉर्ड को भी सबूत के रूप में दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वो इस तरह की घटनाओं की तुरंत सूचना दें।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। नोएडा जैसे शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 08:16 IST