रईसजादे की कार, बेलगाम रफ्तार...करोड़ों की लैंबॉर्गिनी से मजदूरों को कुचलने से ठीक पहले का VIDEO, FIR की कॉपी भी देख लीजिए

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के सेक्टर 94 में रविवार की शाम कहर बनकर 'लैंबॉर्गिनी' दौड़ी। तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाते हुए दो मजदूरों को

 
Follow :

Noida Lamborghini Car Accident: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के सेक्टर 94 में रविवार की शाम कहर बनकर 'लैंबॉर्गिनी' दौड़ी। तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाते हुए दो मजदूरों को रौंद दिया। हालांकि इसमें किसी की मौत नहीं हुई है। घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि उनके पैरों की हड्डी टूट गई है। श्रमिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ से हैं। वहीं घटना से ठीक 4 मिनट पहले का VIDEO सामने आया है जिसमें कार चालक दीपक कुछ कह रहा है। पुलिस ने चालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और उचित कार्रवाई कर रही है।

डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि दीपक मूल रूप से राजस्‍थान के अजमेर का रहने वाला है। दीपक ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना वाहन में खराबी के कारण हुई। सिंह ने बताया कि जांच जारी है। इस बीच हादसे से ठीक 4 मिनट पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार चालक दीपक कार में तकनीकी खराबी की बात करते सुना जा रहा है। हालांकि इस समय भी कार की रफ्तार बहुत तेज थी। पुलिस जांच में पता चला है कि हादसा करने वाली लैंबॉर्गिनी कार मृदुल नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। मृदुल जानेमाने यूट्यूबर हैं। जानकारी यह भी है कि दीपक ने 15 लाख रुपए एडवांस देकर कार मृदुल से खरीदी थी। वो कार का टेस्‍ट ड्राइव ले रहा था। लेम्बोर्गिनी कार पर लिखा नंबर PY05C7000 है, नोएडा पुलिस का कहना है कि 3 से 4 महीने पहले कार बेची गई थी, लेकिन पेपर ट्रांसफर नहीं हुए हैं।

FIR की कॉपी भी आई सामने

वहीं इस घटना में एफआईआर की कॉपी भी सामने आई है। दीपक पर 128 और 125 (B) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर हादसे के चश्मदीद गौरव ने एएनआई को बताया कि मैंने अपने एक दोस्त के वीडियो में कार देखी। 
 

 

 


ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका, लोगों को टक्कर मार दी और फिर डिवाइडर से जा टकराया। ये पांडिचेरी में पंजीकृत कार है। पुलिस के बयान के अनुसार, सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में सेक्टर 94 गोल चक्कर के पास लेम्बोर्गिनी की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। कार मृदुल के नाम पर पंजीकृत है और दीपक उसे चला रहा था।

इसे भी पढ़ें- दो मर्दों संग समलैंगिक संबंध बना रहा था पति, पत्नी ने देख लिया तो तीनों ने कर दी हत्या; दिल्ली मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 31 March 2025 at 11:45 IST