अपडेटेड 1 April 2025 at 15:01 IST

प्यार को परवान चढ़ाने के लिए पति को काट डाला, अब सलाखों के अंदर विरह की आग में जल रहे साहिल-मुस्कान, जेल में अबतक क्या हुआ?

सौरभ हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मेरठ जेल में अलग-अलग सलाखों में रखा गया है। अब विरह की आग में चल रहे दोंनों जेल प्रशासन से एक मांग की है।

Follow :  
×

Share


सलाखों के अंदर विरह की आग में जल रहे साहिल-मुस्कान | Image: ANI

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड के दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी सलाखों के पीछे हैं। प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के टूकड़े-टूकड़े करनी वाली मुस्कान मेरठ जेल में बंद है। वहीं, उसका प्रेमी साहिल भी है, मगर दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। अब सलाखों के अंदर भी साहिल और मुस्कान दोनों विरह की आग में जल रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से मिलने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए जेल प्रशासन से खास गुजारिश भी की है।

 

साहिल और मुस्कान को 19 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया। जेल नियमों के अनुसार दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। अब जानकारी मिली है कि दोनों एक दूसरे से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। इनके प्यार का भूत अभी भी नहीं उतरा है। जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि जेल नियमों को ध्यान में रखते हुए किसी भी कैदी की मांग पर विचार किया जाता है। मगर फिलहाल दोनों को मिलने की कोई संभावना नहीं है।

मुस्कान ने की साहिल से मिलने की मांग

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल के नियमानुसार, नए कैदियों को पहले दस दिनों तक मुलाहिजा बैरक में रखा जाता है। दस दिन पूरे होने के बाद उन्हें सामान्य बैरक में स्थानांतरित कर दिया जाता है। अब दोनों को सामान्य बैरक मे शिफ्ट कर दिया गया है। अब साहिल का नया ठिकाना 18ए और मुस्कान का 12बी है। फिलहाल, साहिल और मुस्कान को अलग-अलग बैरकों में ही रहना होगा और अपनी सजा काटनी होगी।

दोनों को जेल प्रशासन ने सौंपा ये काम

मेरठ हत्याकांड के आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को अब जेल मैन्युअल के हिसाब से काम अलॉट कर दी गया है। दोनों ने अपनी रुचि के अनुसार जेल के अंदर काम करने की इच्छा जताई, जिसे जेल प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। मुस्कान ने जेल में सिलाई-कढ़ाई सीखने की इच्छा जाहिर की है तो साहिल ने खेतीबाड़ी करने का आग्रह किया है।

जेल के नियमों का पालन कर रहे हैं दोनों आरोपी

सौरभ की हत्या के दोनों आरोपी अब जेल के नियमों का पालन कर रहे हैं। जेल में ये अब अखबार पढ़ रहे हैं, टीवी देख रहे हैं। यहां तक की दोनों ने ही जेल प्रशासन से नए काम सीखने की इच्छा व्यक्त की है। किस काम को सीखना चाहते हैं इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई सीखने में रुचि जाहिर की। ऐसे में अब उसे जेल में कपड़े सिलने की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं साहिल खेत-किसानी करने की इच्छा जताई। ऐसे में जेल प्रशासन ने कहा कि दोनों को रुचि के अनुसार कार्य में शामिल किया जाएगा।

मुस्कान और साहिल ने कैसे की थी सौरभ की हत्या ?

बता दें कि मेरठ में पिछले दिनों इस हत्याकांड का खुलासा हुआ जिसमें एक पत्नी (मुस्कान) ने अपने प्रेमी (साहिल) के साथ मिलकर अपने पति (सौरभ राजपूत) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सौरभ के शव को टुकड़ों में काटकर मुस्कान और साहिल ने एक प्लास्टिक के ड्रम में भर कर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया था। जब पुलिस ने जांच में उस ड्रम को ड्रिल मशीन से तोड़ा तो सच्चाई सबके सामने आ गई। साल 2015 में मुस्कान और सौरभ की मुलाकात हुई और साल 2016 में दोनों शादी कर ली। दोनों की एक चार साल की बेटी भी है। सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था जिसकी वजह से सौरभ ने घर से अलग होकर किराए के मकान लिया और मुस्कान के साथ रहने लगा। इतना प्यार करने वाला पति भी धोखा खा जाएगा ये शायद ही किसी ने सोचा हो। इस हत्याकांड ने पूरे मेरठ को हिलाकर रख दिया है।
 

यह भी पढ़ें: घर की लड़ाई सड़क पर आई! रामविलास की पहली पत्नी को देवरानी ने किया बेघर?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 14:26 IST