अपडेटेड 6 March 2025 at 14:02 IST
UP: तेजाब डाल ॐ का टैटू मिटाया, बीफ खिलाया... मुरादाबाद में नाबालिग लड़की से 2 माह तक गैंगरेप; दरिंदा सलमान गिरफ्तार
यूपी के मुरादाबाद में हैवानियत का एक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को अगवा कर 4 युवकों ने 2 माह तक गैंगरेप किया।
यूपी के मुरादाबाद में हैवानियत का एक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को अगवा कर 4 युवकों ने 2 माह तक गैंगरेप किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने उसे जबरन बीफ खिलाया और तेजाब से उसने हाथ पर बने ॐ के टैटू को मिटा दिया। भगतपुर थाने में पीड़िता की चाची ने इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा 5, 6 एवं एससी /एसटी एक्ट में कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को पकड़ भी लिया, वहीं जुबैर, राशिद और आरिफ की तलाश की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो जनवरी 2025 को उस समय किशोरी का अपहरण कर लिया गया जब वह दर्जी के पास जा रही थी। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे एक कार में अगवा कर लिया और उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। नाबालिग को कथित तौर पर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
तेजाब डालकर ॐ के टैटू को मिटाया
चाची ने बताया, लड़की के लापता होने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। 3 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके बाद 2 मार्च को आरोपियों ने उसको भगतपुर छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया सलमान और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ शारिरिक शोषण करना शुरू कर दिया था। जब उसको होश आता तो वह खाना मांगती थी। तब वो लोग उसे मांस (बीफ) खाने को देते थे। उसके मना करने पर जबरजस्ती उसको मीट खिलाते और रेप करते थे। उसके हाथ पर ॐ का चिह्न भी तेजाब डालकर सलमान ने मिटा दिया।
मुंह पर भी तेजाब डालने की कोशिश
यही नहीं मुंह पर तेजाब डालने की भी धमकी देते थे, लगातार पिछले दो महीने से उसके साथ शारीरिक शोषण करने के बाद सलमान ने पीड़िता को भोजपुर छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर घर पर किसी को भी कुछ बताया तो तुझे और तेरी चाची को उठा लेंगे। इस मामले में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया 3 मार्च को हमें एक तहरीर मिली थी। हमने मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के तीन आरोपियों की तलाश अभी जारी है। लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है। दोष साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 14:02 IST