'कितने असद मारोगे...', सूर्या के हत्यारे के एनकाउंटर पर विशेष समुदाय के युवक ने दिखाई हेकड़ी, योगी की पुलिस ने मिनट में किया इलाज; मांगने लगा माफी
UP News: पुलिस ने विशेष समुदाय के एक युवक को सांप्रायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें लिखा था, 'कितने असद मारोगे, हमारे हथियार भी हैं तैयार'।
- भारत
- 3 min read
Meerut Aman Arrested for Provocative Post: मेरठ जिले में एक विशेष समुदाय के युवक ने गाजियाबाद एनकाउंटर को लेकर एक ऐसा कृत्य किया कि पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, अमन नाम के युवक ने सांप्रायिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने के इरादे वाला एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बताया जा रहा है कि इस वीडियो की शुरुआत में सूर्या चौहान और असद की तस्वीरें लगी थी। फिर यूपी के मुख्यमंत्री की तस्वीर दिखाई दी। वीडियो के अंत में युवक खून से सने कुर्ता-पायजामे में हाथ में छुरी लहराता और उसे चलाने का प्रदर्शन करता नजर आया। इस वीडियो पर 'कितने असद मारोगे, हमारे हथियार भी हैं तैयार' जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी।
भड़काऊ पोस्ट के बाद पुलिस ने किया ‘इलाज’
अमन का यही आपत्तिजनक वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मेरठ की ब्रह्मापुरी थाना पुलिस ने देर रात हरिनगर अंगूर वाली मस्जिद निवासी अमन को कच्चा दगड़ा भूमिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे उसी छुरी के साथ पकड़ा। पुलिस की गिरफ्त में आते ही अमन कान पकड़कर माफी मांगने लगा।
कान पकड़कर मांगने लगा माफी
अमन ने कान पकड़कर माफी मांगते हुए कहा, 'मैंने 20 तारीख को एक वीडियो बनाई थी। इस वीडियो को मैंने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस वीडियो से जिस किसी को ठेस पहुंची है, मैं उनसे माफी मांगता हूं। आज के बाद मुझसे फिर ऐसी गलती नहीं होगी।'
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया संज्ञान
पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच-पड़ताल की। इसमें पोस्ट करने वाले युवक की पहचान अमन पुत्र अशरफ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इसके बाद देर रात उसे पकड़ लिया।
मामले पर क्या बोले एसपी?
एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, वीडियो की टैगलाइन और ऑडियो भड़काऊ होने के कारण सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी। ऐसे में विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
इलाके में सामान्य नहीं हो पाए हालात
बता दें कि गाजियाबाद के खोड़ा स्थित नवनीत विहार में रहने वाले 17 साल के सूर्या प्रताप चौहान की बकरीद के दिन असद और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया। इस घटना के बाद माहौल पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती है, बाजार बंद हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 11:54 IST