Mathura Rain: मथुरा में जोरदार बारिश से बाढ़ के हालात, जनजीवन प्रभावित; द्वारकाधीश मंदिर के पास का डरावना VIDEO
मथुरा में भारी बारिश के कारण महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और द्वारकाधीश मंदिर के पास लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, शहर की सड़कों पर हर जगह घुटनों तक पानी भर गया है, हर साल मानसून आते ही मथुरा में जल भराव की समस्या देखने को मिलती है।
- भारत
- 2 min read
Mathura Waterlogging Issue: मथुरा में कोई घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की तस्वीर बदलकर रख दी है। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और द्वारकाधीश मंदिर के आस-पास के इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
द्वारकाधीश मंदिर के पास घुटनों तक पानी
स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश शुरू होते ही निचले इलाकों में पानी जमा हो जाता है, कॉलेज के पास रहने वाले छात्रों को स्कूल पहुंचने में बहुत मुश्किल हो रही है। वहीं द्वारकाधीश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, बारिश का पानी ज्यादा भरने से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।
मथुरा की सड़कों पर जल भराव नई बात नहीं
हालांकि, मथुरा प्रशासन ने तुरंत टीमें भेजी हैं, जल निकासी के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारिश थमते ही पानी निकालने का पूरा इंतजाम किया जाएगा। मानसून आते ही मथुरा में हर बार यही समस्या देखने को मिलती है। लेकिन ड्रेनेज सिस्टम की कमी से थोड़ी बारिश भी बड़ी समस्या बन जाती है। अगर समय रहते नालों की सफाई और उचित प्लानिंग हो जाए तो लोगों को इतनी तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 3 July 2026 at 20:03 IST