अपडेटेड 10 February 2026 at 12:54 IST

BREAKING: मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी, लाश मिलने से मचा हड़कंप, मृतकों में पति-पत्‍नी और तीन बच्चे

यूपी के मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सुसाइड का बताया जा रहा है।

Follow :  
×

Share


Mathura Suicide | Image: Republic video grab

यूपी के मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सुसाइड का बताया जा रहा है। यहां के महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव में पति पत्नी और 3 बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटनास्थल पर पुलिस को शवों के पास से दूध के खाली गिलास बरामद हुए हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पूरे परिवार को दूध में जहर मिलाकर दिया गया था। ग्रामीण और पुलिस इस बात को लेकर उलझन में हैं कि यह सामूहिक आत्महत्या है या फिर किसी गहरी साजिश के तहत की गई हत्या। शुरुआती जांच के अनुसार, परिवार सुबह देर तक नहीं उठा, जिसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो सबके होश उड़ गए।

कमरे की दीवार पर लिखा था- अपनी मर्जी से कर रहे आत्महत्या 

SSP श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह 5 लोगों ने कमरे के अंदर आत्महत्या कर ली है, पति मनीष -पत्नी सीमा और एक बेटा दो बेटी तीन बच्चे शामिल हैं। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। जिस कमरे में आत्महत्या की है, वहां दीवार पर लिखा हुआ मिला है कि हम खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं मृतक के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया था, सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर लिया गया है। जो भी साक्ष्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- MP: नशे में धुत रिजवान ने पहले किया शिव मंदिर में पेशाब, फिर शिवलिंग के पास सो गया, मचा बवाल; अब होगा शुद्धिकरण
 


 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 10:59 IST