शौहर अतीक, देवर अशरफ और बड़े बेटे के एनकाउंटर पर लापता रही 'लेडी डॉन', क्या छोटे बेटे के जनाजे में सामने आएगी शाइस्ता परवीन? भेष बदलने में है माहिर
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद शाइस्ता परवीन का सामने आना एक बार फिर सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
- भारत
- 2 min read
Shaista Parveen: माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद मारा गया, देवर अशरफ का कत्ल हो गया, बेटा असद ढेर हो गया, लेकिन शाइस्ता परवीन सामने नहीं आई। अब उसका सबसे छोटा बेटा भी सड़क हादसे में चल बसा है। ऐसे में अब भी पुलिस, खुफिया एजेंसियों और मीडिया के हलकों में केवल एक ही चर्चा है कि क्या अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन सामने आएगी?
गौरतलब है कि अतीक अहमद की पत्नी और 'लेडी डॉन' शाइस्ता परवीन 3 साल बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 6 राज्यों में तलाश के बावजूद वह नहीं मिल पाई है।
शाइस्ता परवीन चल रही फरार
शाइस्ता परवीन पर फरवरी 2023 में प्रयागराज में हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इस हमले में वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर संदीप निषाद तथा राघवेंद्र सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने फायरिंग के साथ देसी बमों का भी इस्तेमाल किया था।
शाइस्ता परवीन पर कई मुकदमे दर्ज
इसके अलावा उस पर ठगी, आर्म्स एक्ट समेत कुल 7 मकुदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ 200 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति का भी मामला दर्ज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाइस्ता के पास दो मकान थे, दोनों को ही प्रशासन ने गिरा दिया था। वह 27 फरवरी 2023 से फरार चल रही है।
अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत
गरुवार यानी 6 अगस्त 2026 को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण कार हादसे में अतीक अहमद के पांचवें और सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई है। वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। यह भीषण दुर्घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुई, जहां उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार भी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई। इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 August 2026 at 14:10 IST