अपडेटेड 1 March 2025 at 19:28 IST
'खून के प्यासे हैं भूत...' लखनऊ में बीवी-बच्चों को बंधक बनाकर तंत्र साधना करने लगा सचिवालय का कर्मचारी, ड्रामे का Video Viral
UP News : आरोपी राम सागर अपने परिवार को बंधक बनाकर तंत्र साधना कर रहा था। उसने दावा किया कि उसके ऊपर भूतों का साया है, जो खून के प्यासे हैं।
Lucknow News : देश में अंधविश्वास पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां एक शख्स ने तांत्रिक क्रिया करने के लिए अपने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा और परिवार की चीख सुनी।
ये पूरा मामला लखनऊ के आशियाना इलाका है। जहां राम सागर यादव नाम के एक शख्स ने अपने ही परिवार को बंधक बनाकर तांत्रिक क्रियाएं करनी शुरू कर दीं थी। आरोपी राम सागर यादव सचिवालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। राम सागर यादव ने अपनी पत्नी रामकली यादव, बेटी और बेटे को घर में बंद लिया और तंत्र साधना शुरू करदी। जिसके बाद पूरा घर धुएं से भर गया।
पड़ोसियों पर चलाए ईंट-पत्थर
राम सागर यादव का घर धुंए से भर गया था। पत्नी और बच्चे चिल्ला रहे थे। घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों को शक हुआ और दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे। पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी गुस्से से आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा। उसने ईंट-पत्थर से भी हमला किया। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सुचना पुलिस को दी।
'खून के प्यासे हैं भूत...'
आरोपी राम सागर ने दावा किया कि उसके ऊपर भूतों का साया है, जो खून के प्यासे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ACP कैंट अभय प्रताप मल्ल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब राम सागर को पता चला कि कई थानों की पुलिस पहुंच गई है, तो उसने नया ड्रामा शुरू कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों को नीचे के कमरे में बंद कर दिया और खुदको ऊपर वाले कमरे में बंद कर लिया। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घर के पीछे के रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी की जमकर कुटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 March 2025 at 19:28 IST