Lucknow Fire: धू-धूकर जलती इमारत... जान बचाने के लिए ग्रिल पकड़ा, फिर जमीन पर गिरा बच्चा, अग्निकांड का दर्दनाक VIDEO देख कलेजा मुंह को आ जाएगा
लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। पेट शॉप से शुरू हुई आग तेजी से फैली। ऊपर फंसे छात्रों में भगदड़ मची। एक बच्चे ने ग्रिल पकड़कर कूदने की कोशिश की लेकिन गिरकर घायल हो गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हैं।
- भारत
- 2 min read
लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला कमर्शियल इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप और क्लिनिक था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर चल रहे थे। आग की लपटें तेजी से फैलीं और धुआं भर गया, जिससे ऊपर फंसे छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई।
इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायलो को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं ही धुआं छा गया।
कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपर से कूदने की कोशिश की। एक बच्चे ने ग्रिल पकड़कर नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सामने आए वीडियो में इमारत की लपटें और बचाव की कोशिशें साफ दिख रही हैं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से किसी तरह आग पर काबू पाया। बचाव कार्य घंटों चला, कुछ लोगों को दीवार तोड़कर या रस्सी से निकाला गया।
घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी
इस हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर छात्र हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुरंत अलीगढ़ में अपना कार्यक्रम रद्द कर उस जगह पहुंचे जहां आग लगने की घटना हुई थी। उन्होंने अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। सीएम के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर थे।
KGMU आए 15 शव
KGMU MS प्रेम राज सिंह ने बताया, "हमारे पास करीब 22-23 लोग आए थे जिसमें से 15 मृत लाए गए थे। 8 घायल थे जिसमें से 6 की हालत स्थिर है 2 लोगों को ज्यादा चोट आई है। 15 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है..."
DGP और गृहसचिव के नेतृत्व में होगी जांच
सीएम योगी ने DGP और गृहसचिव के नेतृत्व में अग्निकांड की जांच रिपोर्ट मांगी है। DGP और ACS गृह को मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। सीएम ने अलीगढ़ में कहा कि इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दी जाएगी। इस हादसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 19:31 IST