Lucknow Fire Action: लखनऊ अग्निकांड के बाद LDA का बड़ा एक्शन, हादसे वाली बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, जारी हुआ नोटिस

लखनऊ अग्निकांड के बाद अवैध निर्माण पर LDA सख्त एक्शन लेने जा रहा है। जिस बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी उसपर बुलडोजर चलाया जाएगा, इसके सात ही बिल्डिंग के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है, पूरी डिटेल पढे़ं

 
Follow :
लखनऊ अग्निकांड के बाद LDA का बड़ा एक्शन | Image: Republic

Lucknow LDA Action: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अब अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ था उसे ध्वस्त करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने सेक्टर-D, MS-102 के मालिकों वीरेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला और बाकी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि भवन का मानचित्र आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत था, लेकिन वहां व्यावसायिक उपयोग (कोचिंग) के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कई निर्माण संबंधी विचलन भी पाए गए हैं।

नोटिस का 15 दिनों के अंदर देना होगा जवाब 

एलडीए ने उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास अधिनियम-1973 की धारा 27(1) के तहत कार्रवाई शुरू की है। एलडीए ने भवन स्वामियों को 15 दिन का समय दिया है। इस दौरान उन्हें अपना पक्ष रखना होगा और सभी साक्ष्य पेश करने होंगे। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो बिल्डिंग को ध्वस्त करने समेत बाकी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद अवैध निर्माण पर कार्रवाई 

अलीगंज अग्निकांड में कई छात्रों की जान गई, इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थानों और अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। एलडीए का ये कदम छात्रों की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में कहीं भी बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां न चल सकें, ये सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: IMD Alert: 24 जून को इन राज्यों में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 June 2026 at 23:54 IST