बस एक सिगरेट के लिए ले ली जान...लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता शिवम सिंह की पीट-पीटकर हत्या, जानिए पार्टी में ऐसा क्या हुआ था?

लखनऊ के विभूतिखंड में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद के बाद बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता शिवम सिंह की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने शिवन सिंह पर ईंट-पत्थरों से हमला किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां शिवम ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर।

 
Follow :
लखनऊ में सिगरेट दूसरी बार ना देने पर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता शिवम सिंह की हत्या | Image: Republic

Shivam Singh Death: लखनऊ के विभूतिखंड के क्लब के बाहर सिगरेट पीने को लेकर दो गुटों में विवाद हो जाता है। झगड़ा बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ जाता है कि इस दौरान गुट में मौजूद एक शिवम सिंह पर जानलेवा हमला किया जाता है और जिससे वो गंभीर घायल हो जाता है, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जाता है, जहां इलाज के दौरान शिवम सिंह की मौत हो जाती है। बतादें मृतक शिवम सिंह अयोध्या के रहने वाले थे और बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य भी थे। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए वो अयोध्या से लखनऊ आए थे।

शिवन ने दूसरी बार सिगरेट देने से किया था इनकार- पुलिस

पुलिस के मुताबिक, 'घटना देर रात के वक्त हुई। शिवम सिंह क्लब के बाहर सिगरेट पी रहे थे। तभी कुछ स्थानीय युवकों ने उनसे सिगरेट मांगी। शिवम सिंह ने एक सिगरेट दे दी, लेकिन दूसरी बार मांगने पर इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।'

ईंटों और पत्थर से हमला करते रहे आरोपी

पुलिस ने आगे बताया कि, 'शिवम सिंह ने वहां से जाने की कोशिश की और वो निकल गए। लेकिन कुछ दूर जाते ही आरोपियों ने उनका पीछा किया और ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावर लगातार ईंटों से मारते रहे। इससे शिवन सिंह को गंभीर चोटें आई। विवाद होते देख स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और घायल शिवम सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, इसके बाद शिवम का इलाज चला लेकिन चोटें इतनी गंभीर थी कि उनकी मौत हो गई।'

CCTV फुटेज खंगाले और गवाहों से हो रही बात

मामले को लेकर अतिरिक्त डीसीपी (लखनऊ ईस्ट) अमोल मुरकुट ने कहा कि, 'घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।' पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। यह घटना लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में हुई जो आमतौर पर शांत माना जाता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करेगी। 

यह भी पढ़ें: पंजाब निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू, 104 स्थानीय निकायों पर चुनाव

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 29 May 2026 at 10:48 IST