अपडेटेड 12 January 2026 at 18:50 IST

यूपी में 'रक्तचरित्र'! सिर कूच डाला, खाता रहा खोपड़ी का मांस, फेंक‍ता रहा टुकड़े; कुशीनगर में नशेड़ी बेटे ने की मां-पत्‍नी की हत्या

हत्या के बाद आरोपी ने घर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया और छत पर चढ़कर खौफनाक हरकतें शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि वह खोपड़ी का मांस खाता रहा और लोगों की ओर मांस के टुकड़े फेंकता रहा।

Follow :  
×

Share


यूपी में 'रक्तचरित्र'! सिर कूचकर मारा, खाता रहा खोपड़ी का मांस, फेंक‍ता रहा टुकड़े; कुशीनगर में नशेड़ी बेटे ने की मां-पत्‍नी की हत्या | Image: X

Kushinagar Double Murder: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर कोई सन्न है। यहां के अहिरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में नशे का विरोध करने से नाराज वहशी बेटे ने भारी वस्तु, मच्छरदानी के लिए बने सरिया लगे पिलर से सिर कूच कर वृद्ध मां की हत्या कर दी। चीख सुनकर जब पत्‍नी पहुंची तो तो उसने उसे सिर कूचकर मार डाला। मां व पत्नी की हत्या कर आरोपित दरवाजे पर बैठा रहा। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा। मौके से खून से सना भारी वस्तु बरामद हुआ है।

मृतका की पहचान रूना देवी (मां- 60) और प्रियंका (पत्‍नी-28) के रूप में हुई है। वहीं हत्यारे की शिनाख्‍त सिकंदर गुप्ता के तौर पर हुई है। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस आरोपित को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फारेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। दो हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक अहिरौली बाजार के परसा के 30 वर्ष का सिंकदर गुप्ता नशे का आदी है। 

बताया जा रहा कि रविवार की देर शाम को वह नशे की हालत में घर लौटा तो मां रूना देवी ने डाटा फटकारा। इससे वह नाराज हो गया। मां व 28 वर्ष की पत्नी प्रियंका से कहासुनी की। रात में बिना खाए ही सो गया। गांववालों के मुताबिक, घर से झगड़ा करने के बाद सिकंदर 8 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुर गांव पहुंचा। वहां एक घर के बाहर शोर मचाकर दरवाजा पीटने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर सिकंदर का साला सोनू मौके पर पहुंचा और उसे लेकर घर छोड़ा।

PC- Republic

पहले पत्‍नी फिर मां की हत्या

सोनू ने बताया- प्रियंका मेरी ममेरी बहन थी। कल ही अपने मायके से यहां आई थी। मैंने घर जाकर सिकंदर को समझाया और मारपीट न करने की हिदायत दी। इसके बाद मैं चला गया। आज सुबह 8 बजे तक कोई बात नहीं हुई थी। लेकिन, उसके बाद दोनों की हत्या की सूचना मिली। यहां आया तो पता चला कि छत पर सिकंदर ने मां और मेरी बहन को मार डाला। गांव के लोगों ने बताया कि 9 बजे के करीब पहले उसने पत्नी को सीमेंट की ईंट से मारा। जब मां बीच-बचाव करने पहुंची तो छत पर ही उनकी भी लाठी-डंडे पीटकर उसी ईंट से सिर कुचल दिया।

PC- Republic

खोपड़ी से निकले मांस को खाया फिर लोगों पर फेंक फैलाया दहशत

हत्या के बाद आरोपी ने घर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया और छत पर चढ़कर खौफनाक हरकतें शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि वह खोपड़ी का मांस खाता रहा और लोगों की ओर मांस के टुकड़े फेंकता रहा, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग डर के कारण घरों में दुबक गए। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई। गांव में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया।

4 साल पहले हुई थी सिकंदर की शादी, सऊदी अरब में कर चुका है मजदूरी

बनवारी गुप्ता का बेटा सिकंदर गुप्ता मुंबई में शटरिंग का काम करता है। वह एक महीने पहले ही गांव लौटा था। परिवार में उसकी मां रूना देवी (60) और 4 बहनें थीं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत हो चुकी है। सिकंदर की शादी 4 साल पहले प्रियंका (28) के साथ हुई थी। प्रियंका देवरिया के सौना लक्ष्मण गांव की रहने वाली थी।

सिकंदर खुद शादी से पहले सऊदी अरब में काम करने गया था। 2 साल विदेश में काम करने के बाद पैसे कमाए और फिर अपनी शादी की थी। शादी के बाद पत्नी और मां को घर में छोड़कर वो मुंबई में काम करने चला गया था। हर 2 महीने में घर आता था। हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। मृतक की बेटियों और सिकंदर की पत्नी के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन प्रतिभा ने भाई के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है।

(कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें- हर कंधे पर ताबूत, बॉडी बैग्स में लाशें और आजादी की मांग...ईरान प्रदर्शन में मरने वालों के अंतिम संस्कार में दिखा दर्दनाक मंजर, खामेनेई ने दे दी ये धमकी

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 January 2026 at 18:50 IST