‘जो मैडम कहेंगी, हम वो ही करेंगे…’; जब सगाई से पहले अंशिका से अप्रूवल लेने पहुंचे संभल के SP केके बिश्नोई, क्यूट वीडियो वायरल
केके बिश्नोई संभल के एसपी हैं जबकि अंशिका वर्मा भी एक IPS अफसर हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे की पॉपुलर जोड़ी कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने 29 मार्च को राजस्थान में धूमधाम से शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी और प्री-वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में, एक वीडियो बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा की मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया है जो धमाल मचा रहा है।
केके बिश्नोई संभल के एसपी हैं जबकि अंशिका वर्मा भी एक IPS अफसर हैं। कपल के सारे प्री-वेडिंग फंक्शन भी राजस्थान में ही हुए थे। बाद में अंशिका का राजस्थानी बींदणी वाला लुक भी जमकर वायरल हो रहा है।
अंशिका वर्मा-केके बिश्नोई का वीडियो वायरल
ये वीडियो आस्था ग्रोवर नाम की एक मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया है जिन्होंने ब्राइड अंशिका वर्मा को उनकी जिंदगी के सबसे खास दिनों के लिए तैयार किया था। जब वो इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए अंशिका का मेकअप कर रही थीं, तभी अचानक रूम में उनके मंगेतर केके बिश्नोई आ जाते हैं और अपनी दुल्हनिया से पूछते हैं कि क्या उन्हें अपनी शर्ट का ऊपर वाला बटन लगा लेना चाहिए या खोलना चाहिए।
संभल के SP केके बिश्नोई ब्लैक सूट में अपनी सगाई के लिए रेडी हो रहे थे। उन्हें पीछे से किसी ने बटन खोलने की सलाह दी, लेकिन वो कहते हैं कि जो अंशिका मैडम बोलेंगी, वो वही करेंगे। जब अंशिका उनसे बटन लगाने के लिए कहती हैं तो बिश्नोई उनकी बात मान लेते हैं। आस्था ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘जब आपकी पत्नी की मंजूरी सबसे ज्यादा जरूरी हो’।
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘मैडम के दीवाने हो गए हैं बिश्नोई जी’। तो दूसरा कमेंट करता है- ‘ओपन ज्यादा अच्छा लग रहा है लेकिन मैडम की परमिशन जरूरी है’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘सर को बेस्ट हस्बैंड का अवॉर्ड मिलता है’।
अंशिका वर्मा-केके बिश्नोई ने रचाई शादी
सोशल मीडिया पर लगातार अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी और शादी के बाद की रस्मों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। खासतौर पर अंशिका राजस्थानी पहवाने में खूब जच रही थी। कपल ने धूमधाम से अपनी शादी का जश्न मनाया। इसके अलावा, अंशिका और केके के ब्राइडल फोटोशूट का वीडियो भी धमाल मचा रहा है। दुल्हनिया लाल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 07:47 IST