
एक-दूजे की आंखों में खोए संभल के SP और बरेली की ‘लेडी सिंघम’, प्री-वेडिंग तस्वीरों में दिखा कपल का अलग अंदाज
उत्तर प्रदेश पुलिस की 'सिंघम जोड़ी' कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा जल्द शादी रचाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लेंगे।
Image: @Krishan_IPS/X
हाल ही में केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी हुई थी जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Image: @Krishan_IPS/XAdvertisement
अब खुद संभल के एसपी केके बिश्नोई ने भी प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वो अंशिका वर्मा को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं।
Image: @Krishan_IPS/X
एक फोटो में दोनों आईपीएस अधिकारियों का बड़ा रोमांटिक अंदाज देखने के लिए मिल रहा है जिसमें केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं।
Image: @Krishan_IPS/XAdvertisement
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संभल के एसपी केके बिश्नोई कैप्शन में लिखते हैं- ‘फॉरएवर की शुरुआत’। दोनों की लव स्टोरी गोरखपुर में साथ तैनाती के दौरान शुरू हुई थी।
Image: instagram
अंशिका ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो उनके प्री-वेडिंग फोटोशूट की हैं। एक फोटो में परिवारवाले कपल पर फूलों की बारिश करते दिख रहे हैं।
Image: instagram
कभी हाथों में हाथ थामे, तो कभी झील किनारे टहलते हुए, केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा किसी पुरानी फिल्मों की जोड़ी से कम नहीं लग रहे थे। अंशिका ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा ख्वाहिशों का शामियाना’।
Image: Instagram