'बकरीद के दिन मेरे बेटे को मारा, असद की लाश मेरे सामने लाओ...', सूर्या की मां ने की मांग, डिप्टी CM बोले- फांसी पर चढ़ाएंगे, बर्दाश्त नहीं...

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कथित तौर पर कई बार चाकू मारे जाने के बाद 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई, जिससे खोड़ा इलाके में तनाव फैल गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

 
Follow :
Keshav Prasad Maurya | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कथित तौर पर कई बार चाकू मारे जाने के बाद 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई, जिससे खोड़ा इलाके में तनाव फैल गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

बेटे को खोने के बाद मां पूरी तरह से टूटकर बिखर गई है। पीड़ित मां का सीधे तौर पर कहना है कि खून के बदले खून चाहिए। उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन मेरे बेटे को मारा, असद की लाश मेरे सामने लाओ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

इस मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को फांसी पर चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होगी।

क्या है पूरा मामला?

सूर्या के दोस्त आयुष ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि कुर्बानी दिखाने की बात कहकर उसे बुलाया और रास्ते में असद (आरोपी) ने चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसने सूर्या के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। हमला ऐसा था कि वो घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा।

आयुष ने कहा, 'बकरीद वाले दिन असन ने ईद मनाने के लिए बुलाया था। सूर्या ने उससे कहा कि हम नॉनवेज नहीं खाते हैं। तब असद ने कहा कि हम तुम्हें कुर्बानी दिखाएंगे। जहां मिलने बुलाया था वहां पहले से ही असद के साथ कई लड़के मौजूद थे। बातचीत के बीच असद ने अचानक चाकू निकाल लिया और सूर्या के पेट में घोंप दिया। ये देखकर मैं बुरी तरह घबरा गया और वहां से भाग निकला।'

भाई यश ने बताया कि असद ने सूर्य को बकरीद पर घर बुलाया था। इस दौरान उसके साथ आयुष और विक्की भी मौजूद थे। सूर्या के पहुंचने पर असद ने उससे पूछा कि क्या उसने बकरा हलाल होते देखा है? नहीं कहने पर असद ने कहा कि आओ दिखाता हूं। जब सूर्या ने जाने से इनकार किया तो असद उसे गंदी-गंदी गलियां देने लगा। सूर्या के गाली का विरोध करने पर उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए गए।

ये भी पढ़ेंः 'आवास नहीं खाली करेंगे चाहे जितना फोर्स बुलवा ले', राबड़ी देवी की दो टूक

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 30 May 2026 at 16:09 IST