कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में CM योगी का बड़ा एक्शन, लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत 3 लाइन हाजिर, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। IG अजय कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है।

 
Follow :
Kaushambi Firecracker Factory Blast | Image: X

कौशांबी के पिपरी क्षेत्र थाना के महमूदपुर मनौरी में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के अनुसार फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। फैक्ट्री का लाइसेंस दो साल पहले ही रद्द कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध भंडारण की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कौशांबी पुलिस अधीक्षक ने विभाग के अंदर भी सख्त कार्रवाई की है।

सात पुलिसकर्मियों सस्पेंड

IG अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के मामले में सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर शिवचरण राम, सब-इंस्पेक्टर विकास सिंह, विनय सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल और अमित द्विवेदी के खिलाफ की गई है। 31 अगस्त को पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में एक जबरदस्त धमाका हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

September 1, 2026

मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

चरवा थाना क्षेत्र के तेरह मील गांव के पास मंगलवार तड़के पुलिस और आरोपी नौशाद के बीच मुठभेड़ हुई। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस नौशाद की तलाश कर रही थी, तभी उसके चरवा थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीम ने तेरह मील गांव के पास घेराबंदी की। हाइवे पर पुलिस को देखते हुए आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुआवजे का ऐलान

कौशांबी घटना के बाद सीएम योगी ने मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया है।
 

यह भी पढ़ें: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 September 2026 at 11:32 IST