कपड़े उतार हुए नग्न, गालीगलौज, मारपीट...कानपुर में बीच सड़क किन्नरों का तांडव; पुलिसवाले को मारी लात और फाड़ दी वर्दी; VIDEO आया सामने

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में आलियापुर टोल प्लाजा के पास 26 अक्‍टूबर की रात किन्नरों की अवैध वसूली का विरोध करना भदोही के युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि किन्नरों ने उससे जमकर गालीगलौज, अभद्रता कर विरोध पर उसकी पिटाई कर दी।

 
Follow :
कपड़े उतार हुए नग्न, गालीगलौज, मारपीट...कानपुर में बीच सड़क किन्नरों का तांडव; पुलिसवाले को मारी लात और फाड़ दी वर्दी; VIDEO आया सामने | Image: Video Grab

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में आलियापुर टोल प्लाजा के पास 26 अक्‍टूबर की रात किन्नरों की अवैध वसूली का विरोध करना भदोही के युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि किन्नरों ने उससे जमकर गालीगलौज, अभद्रता कर विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों को भी नहीं बख्शा और उनके साथ गालीगलौज व मारपीट कर एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी। सिपाही के घंटों मदद मांगने पर भी कोई झांकने तक नहीं पहुंचा।

इस घटना का CCTV भी सामने आया है। 28 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर 2 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। 3 किन्नर पुलिसकर्मियों से पहले बहस करते हैं। फिर धक्का-मुक्की और मारपीट करते हैं। उनमें से एक अर्धनग्न किन्नर सिपाही को पकड़कर लात मारता है। सिपाही पीछे हटता है और बचने के लिए उनसे किनारा करते हुए दिखाई देता है। इसके बाद तीनों किन्नर उसके पीछे जाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान एक और किन्नर अपने कपड़े उतारता नजर आ रहा है।

क्या है पूरा मामला

भदोही के बंजारी गांव निवासी अंकित सिंह ने तहरीर में बताया कि वह 26 अक्‍टूबर की रात कार से हमीरपुर के कुदौरा से घाटमपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में टोल प्लाजा के पास कुछ किन्नरों ने उनकी कार रोक ली और रुपये मांगने लगे। रुपये देने से इनकार करने पर उन लोगों ने उनके साथ गालीगलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर गाड़ी से खींचकर उनकी पिटाई की और कार में तोड़फोड़ की।

परिवार के साथ खुद को असुरक्षित महसूस करने पर उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों के साथ भी किन्नरों की टोली ने गालीगलौज, अभद्रता करते हुए मारपीट की और गेट खोलकर अंदर से खींचने का प्रयास किया। वहीं, सिपाही सोनू की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद अपने अन्य साथियों को फोन कर बुलाकर जमकर हंगामा किया। अंकित का आरोप है कि घटना के बावजूद सजेती पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

एसीपी बोले-FIR कराई गई है, कार्रवाई की जाएगी

एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत ने कहा कि किन्नरों द्वारा मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मी से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर डायरेक्‍टर संजय गुप्ता की बाथरूम में गिरने से मौत, 'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी दी थी हिट फिल्‍में
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 31 October 2026 at 15:07 IST