विशाल बन इरशाद ने दो हिंदू लड़कियों से की शादी, दोनों को गर्भवती कर बनाया बंधक और डालने लगा धर्मपरिवर्तन का दबाव; बजरंग दल-पुलिस ने छुड़ाया

कानपुर के पनकी में दो हिंदू युवतियों से नाम बदलकर दोस्ती करने और धर्मांतरण न करने पर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इरशाद नाम के युवक ने 2018 में विशाल बनकर हरदोई की रहने वाली हिंदू धर्म की युवती से कोर्ट मैरिज की।

 
Follow :
Religious conversions | Image: X

कानपुर के पनकी में दो हिंदू युवतियों से नाम बदलकर दोस्ती करने और धर्मांतरण न करने पर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इरशाद नाम के युवक ने 2018 में विशाल बनकर हरदोई की रहने वाली हिंदू धर्म की युवती से कोर्ट मैरिज की। इसके बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। शादी के बाद हुए बेटे के ढाई साल के होने पर उसका खतना कराने का प्रयास किया। बच्चे की मां का यह भी आरोप है कि उसके पति ने अपनी पहली शादी छिपाकर एक अन्य हिंदू युवती से भी विवाह कर लिया। तहरीर पर पनकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों महिलाओं को मुक्त कराया है।

आरोप के अनुसार, मूल रूप से आगरा का रहने वाला इरशाद करीब आठ साल पहले इंस्टाग्राम पर खुद को विशाल बताकर हरदोई की एक युवती के संपर्क में आया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवती कानपुर आ गई। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसी दौरान युवती को पता चला कि विशाल का असली नाम इरशाद है और उसने अपना धर्म भी छिपाया था। शादी के बाद दोनों लखनऊ में रहने लगे और उनके एक बेटे का जन्म हुआ।

बेटे का खतना कराने का दबाव बना रहा था इरशाद

महिला का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से इरशाद उस पर धर्म बदलने, मांसाहार खाने और बेटे का खतना कराने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह मारपीट करता था। महिला का यह भी कहना है कि उसे पूजा-पाठ करने से रोका जाता था और उसकी इच्छा के खिलाफ बेटे का मुस्लिम नाम रखा गया।

इसी बीच महिला को पता चला कि इरशाद ने अपनी पहली शादी छिपाकर कोयला नगर की एक दूसरी हिंदू युवती से भी विवाह कर लिया। आरोप है कि दूसरी युवती से भी उसने अपनी असली पहचान और पहली शादी की बात छिपाई। जब वह गर्भवती हुई तो इरशाद उसे भी उसी घर में ले आया, जहां पहली पत्नी पहले से रह रही थी।

दूसरी को लेकर आया घर, उसपर भी डालने लगा दबाव

इस दूसरी युवती की मुलाकात इरशाद से नौकरी के सिलसिले में हुई थी। वह एक प्लेसमेंट लेने के लिए गई थी। जहां आरोपी ने खुद को विशाल बताकर उससे करीबी बढ़ाई और शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ही हिंदू युवतियां एक ही घर में साथ में रह रही थी। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ बर्बरता से मारपीट की और उसे एक कमरे में बंधक बना दिया। तब से पीड़िता को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी।

6 महीने की गर्भवती है दूसरी पीड़िता

वहीं दूसरी युवती जिससे इरशाद ने 3 साल पहले शादी की है। उसका आरोप है कि वह 6 महीने की गर्भवती है। आसपास के पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि इस घर की गतिविधियां काफी संदिग्ध थीं और ये लोग कभी घर से बाहर नहीं निकलते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पड़ोसियों के सामने दूसरी पत्‍नी को बताता था बहन, बजरंग दल ने किया रेस्‍क्‍यू

इरशाद दूसरी पत्‍नी को पड़ोसियों के सामने अपनी बहन बताता था, लेकिन रात में पहली पत्नी को बंद कर दूसरी के साथ रहता था। परेशान होकर पहली पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से बजरंग दल का नंबर लिया और आपबीती सुनाई। बजरंग दल के महानगर प्रभारी नरेंद्र तोमर ने पनकी पुलिस से संपर्क किया। जब पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा, तो दोनों हिंदू लड़कियां अलग-अलग कमरों में कैद मिलीं।

पनकी के एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पहली पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह अब अपने घर जाना चाहती है क्योंकि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर बहुत प्रताड़ित किया है। पुलिस आरोपी इरशाद से पूछताछ कर रही है और दूसरी महिला से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- कंबल में रखे 5 लाख कैश, QR कोड और...राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश के घर से मिला 'रामराज्य कोष' लिखा बक्सा; जानिए किसने किया उसपर दावा?
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 2 July 2026 at 14:11 IST