अपडेटेड 12 February 2026 at 16:42 IST

Kanpur Lamborghini Crash: भारी दबाव के बाद लैम्बोर्गिनी हादसे के 5 दिन बाद हुई आरोपी शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी, फिर चंद घंटों में मिल गई जमानत

कानपुर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी कार हादसे के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को अदालत से बड़ी राहत मिली है। गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद घटना के मुख्य आरोपी शिवम को जमानत मिल गई।

Follow :  
×

Share


लैम्बोर्गिनी हादसे के 5 दिन बाद हुई आरोपी शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी, फिर चंद घंटों में मिल गई जमानत | Image: Republic

कानपुर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी कार हादसे के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को अदालत से बड़ी राहत मिली है। गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद घटना के मुख्य आरोपी शिवम को जमानत मिल गई। कोर्ट ने आरोपी को 20,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दी।

बुधवार को विशेष सुनवाई में एसीएमएम (ACMM) कोर्ट ने लैंबॉर्गिनी कार हादसे के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा की जमानत मंजूर कर दी, साथ ही पुलिस की रिमांड अर्जी को भी पूरी तरह खारिज कर दिया। 

गिरफ्तारी के चंद घंटों में शिवम मिश्रा को जमानत

 भारी दवाब के बाद हादसे के 5 दिन बाद आरोपी शिवम की गिरफ्तारी बुधवार को हुई थी और आज ही उन्हें जमानत भी मिल गई। पेशी के बाद शिवम मिश्रा को कोर्ट से एंबुलेंस से ले जाया गया। इस दौरान कोर्ट के बाहर भारी भीड़ नजर आईं। 

शिवम मिश्रा के वकील ने क्या कहा?

शिवम मिश्रा के वकील, नरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा, “ कोर्ट ने रिमांड देने से मना कर दिया है। उन्हें (शिवम मिश्रा) अब 20,000 रुपये के अंडरटेकिंग और 20,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया जा रहा है। पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही थी। पुलिस ने शिवम मिश्रा गलत तरीके से गिरफ्तार किया था।”

हादसे के वक्त शिवम ही चला रहा था कार-पुलिस

बता दें कि हादसे के बाद पुलिस की FIR में शिवम मिश्रा का नाम भी नहीं था। फिर CCTV फुटेज और भारी बवाल के बाद शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा गया। आरोपी के वकील की ओर से सफाई दी गई थी कि कार शिवम नहीं उनके ड्राइवर चला रहे थे। मगर घटना के कई वीडियो वायरल होने के बाद शिवम को कार की ड्राइविंग सीट पर देखा गया, फिर  पुलिस की जांच में पुष्टि हुई थी कि हादसे के वक्त शिवम ही ड्राइविंग सीट पर था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। मगर स्वास्थ्य का हवाला देकर शिवम गिरफ्तारी से बचता रहा। घटना के दिन बाद बुधवार, 12 फरवरी को उसकी गिरफ्तारी हुई और कुछ ही घंटों में जमानत भी मिल गई।

कैसे हुआ था हादसा?

बता दें कि घटना रविवार (8 फरवरी) दोपहर करीब 3.15 बजे ग्वालटोली के रेव-3 मॉल के पास हुई। 10 करोड़ की लग्जरी गाड़ी लेम्बोर्गिनी से कई लोगों को रौंद दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेम्बोर्गिनी पहले एक ऑटो-रिक्शा से और फिर एक खड़ी रॉयल एनफील्ड से जा टकराई। टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया। इसके बाद कार बाइक के अगले पहिये के ऊपर चढ़ गई और उसे थोड़ी दूर तक घसीटती हुई। बाद में एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को फिलहाल राहत नहीं, दिल्ली HC से नहीं मिली जमानत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 16:10 IST