अपडेटेड 9 July 2025 at 22:45 IST

सुहागरात पर दुल्‍हन को पता चला पति का सच, फिर जेठ ने की 'गंदी हरकत'; कानपुर में हैरान कर देने वाला कांड

Kanpur News: दुल्हन का आरोप है कि जब शादी के बाद फर्स्ट नाइट को वो अपने पति के करीब गई तो उसने उसे झटक दिया। अगले दिन युवती ने ये बात अपनी जेठानी को बताई जिसने इसे मजाक में टाल दिया।

Follow :  
×

Share


Bride finds shocking truth about husband | Image: Meta AI

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला को सुहागरात पर अपने पति का ऐसा सच पता चला जिसने उसके होश उड़ा दिए। महिला ने अब अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है।

सामने आई जानकारी की माने तो, नई नवेली दुल्हन का आरोप है कि जब शादी के बाद फर्स्ट नाइट को वो अपने पति के करीब गई तो उसने उसे झटक दिया। अगले दिन युवती ने ये बात अपनी जेठानी को बताई जिसने इसे मजाक में टाल दिया। ऐसा कुछ दिनों तक चला लेकिन फिर बाद में उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। उसके ससुरालवालों ने उससे ये बात छुपाए रखी और केवल दहेज की वजह से उसकी शादी करवाई थी।

सुहागरात पर पति की सच्चाई जानकर उड़े होश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावतपुर थाना क्षेत्र की निवासी महिला की शादी पिछले साल मार्च में उन्नाव के बांगरमऊ निवासी युवक से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि सुहागरात वाले दिन उसके पति ने उसका मूड खराब कर दिया। उसकी जेठानी ने उसे चुप रहने की हिदायत दी। महिला का ये भी आरोप है कि उसके जेठ की उसपर बुरी नजर थी और वो उससे छेड़खानी करने लगा। उसने महिला के साथ जबरदस्ती भी की। 

खबरों की माने तो, महिला ने आगे दावा किया कि जब उसने जेठ की ये गंदी करतूत के बारे में जेठानी और अपने पति को बताया तो किसी ने उसकी ना सुनी। फिर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उससे जेवर छीन लिए और उसे घर से निकालने की धमकी देने लगे। जब महिला ने ससुरावालों से उसके पति का इलाज कराने के लिए कहा तो उन्होंने उल्टा दो लाख रुपये मांग लिए। उसके जेठ-जेठानी ने भी उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए धमकाया।

महिला को जान से मारने की कोशिश 

महिला का कहना है कि 9 मार्च को उसके ससुरालवालों ने उसे घर से भगा दिया था। फिर जब 3 जून को उसे पति के बीमार होने की खबर मिली तो वो अपने परिजनों के साथ उसे देखने पहुंची। तब उसके पति ने जेठ के साथ मिलकर मुंह दबाते हुए उसे जान से मारने की कोशिश की। अब महिला ने अपने ससुरालवालों पर घर से भगाने और दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। 

ये भी पढ़ेंः Bengaluru: युवक ने इंजीनियर पत्नी को पहले पीटा, फिर हैवान पति ने जमीन पर पटक कर लात से दबा दी गर्दन, तड़प-तड़प कर निकल गई जान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 July 2025 at 22:45 IST