UP: 'शाका मारा जा सकता है, लेकिन...' पुलिस को चैलेंज करने वाली 'लुटेरी' ज्‍योति ऐसे हुई गिरफ्तार, दूसरे पति संग हनीमून मनाने गई थी हरिद्वार

"शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता।" फिल्मी अंदाज में सोशल मीडिया पर पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाली शातिर महिला आरोपी ज्योति चौधरी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गई।

 
Follow :
UP: 'शाका मारा जा सकता है, लेकिन...' पुलिस को चैलेंज करने वाली 'लुटेरी' ज्‍योति ऐसे हुई गिरफ्तार, दूसरे पति संग हनीमून मनाने गई थी हरिद्वार | Image: X

"शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता।" फिल्मी अंदाज में सोशल मीडिया पर पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाली शातिर महिला आरोपी ज्योति चौधरी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गई। ज्‍योति की गिरफ्तारी उसकी इंस्टाग्राम गतिविधियों के कारण संभव हो सकी। शादी के कुछ दिन बाद पति के साथ वो हनीमून के लिए हरिद्वार पहुंची थी और उसकी लोकेशन पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए ट्रेस कर ली।

आपको बता दें कि बीते दिनों सरधना क्षेत्र के पाली रजवाहे के निकट पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से लूट हुई थी। लूट में एक महिला सहित चार लोग शामिल थे। जिन्होंने बाइक, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। महिला आरोपी गांव छिछाई थाना किठौर निवासी ज्योति चौधरी पत्नी मोहित नागर फरार चल रही थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।

सर्विलांस टीम की मदद भी पुलिस ले रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर ज्योति चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक फिल्मी डायलॉग बोलकर पुलिस को चुनौती देती नजर आई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी आईडी की निगरानी की तो उसकी लोकेशन मिल गई। जिसके आधार पर टीम हरिद्वार पहुंची और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

23 जून को हुई थी ज्‍योति चौधरी की शादी

पुलिस के अनुसार बीती 23 जून को ज्योति चौधरी की मोहित नागर से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों हरिद्वार घूमने पहुंचे थे। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि ज्योति की पहले बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी सुनील उर्फ नीतू से शादी हो चुकी थी। वह रागनी कार्यक्रमों में डांस करती थी। पुलिस का कहना है कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वह पति मोहित नागर के साथ लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल हो गई। फिलहाल पुलिस ने थाने लाकर ज्योति से पूछताछ की और उसका चालान कर दिया।

महंगे शौक पूरे करने के लिए ज्‍योति ने अपराध का रास्ता चुना

पुलिस जांच में ज्योति चौधरी निवासी गांव छुछाई, किठौर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ज्योति पहले रागिनी कार्यक्रमों में डांस करती थी। पुलिस का दावा है कि अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुन लिया। वह पहले भी लूट और चोरी की वारदातों में शामिल रह चुकी है। 

इसे भी पढ़ें- आतंकवाद पर एक और प्रहार, UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मनों को भारत ने किया आतंकी घोषित; कहीं 'सर्जिकल स्‍ट्राइक 3.O' की तैयारी तो नहीं?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 July 2026 at 08:11 IST