जेवर हत्याकांड: रानद सुप्रीमो श्रीकान्त त्यागी ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात; अल्टीमेटम के बाद बुलडोजर चला; 3 आरोपी गिरफ्तार

यूपी के जनपद गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में हुए गोपाल शर्मा हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


जेवर हत्याकांड: बुलडोजर एक्‍शन के बाद आरोपियों का हाफ एनकाउंटर; 3 गिरफ्तार | Image: X

Gopal Sharma Murder Case: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में हुए गोपाल शर्मा हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (रानद) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त त्यागी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार से मुलाकात कर उन्होंने न केवल परिजनों का दुख साझा किया, बल्कि प्रशासन के समक्ष स्पष्ट शब्दों में यह संदेश भी रखा कि यदि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो जनआक्रोश को रोक पाना कठिन होगा।

श्रीकान्त त्यागी ने कहा कि मासूम बच्चे की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में तेजी से कार्रवाई की और तीनों आरोपियों का एनकाउंटर कर उन्‍हें गिरफतार किया।

24 घंटे के अल्टीमेटम पर गरजा बुलडोजर

रानद सुप्रीमो श्रीकान्त त्यागी द्वारा प्रशासन को दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम इस पूरे घटनाक्रम का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। परिणामस्वरूप आरोपियों के विरुद्ध न केवल सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए, बल्कि उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद थाना जेवर पुलिस ने इस बहुचर्चित हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

रानद सुप्रीमो ने दिया ये संदेश

रानद सुप्रीमो श्रीकान्त का पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर न्याय की मांग को मुखरता से उठाना और घटना को केवल बयानबाजी तक सीमित न रखना उन्हें जनता के बीच एक सक्रिय जननेता के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है। विशेषकर युवाओं और स्थानीय समाज के बीच यह संदेश गया कि जब व्यवस्था की गति धीमी दिखाई देती है, तब कुछ आवाजें ऐसी भी होती हैं जो पीड़ित के पक्ष में खुलकर खड़ी होने का साहस रखती हैं।

21 मई को मिला था गोपाल का शव

पुलिस के अनुसार, 21 मई को ग्राम बनवारीवास निवासी गोपाल शर्मा के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच के दौरान गोपाल का शव रोही गांव स्थित एक खाली पड़े मकान से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोपाल उनके साथ बैठकर हुक्का पीता था। कुछ दिन पहले गोपाल की दादी ने आरोपियों को डांट दिया था, जिससे वे नाराज थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश और मोहित निवासी रोही तथा उमेश निवासी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें- Nikki Bhati Murder Case: सच दबा या समझौते ने छीन ली जुबान, जो बहन मांग रही थी इंसाफ कोर्ट में उसी ने पलट दिया बयान; सवाल- फिर कातिल कौन?
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 09:17 IST