अपडेटेड 27 March 2026 at 08:47 IST

संभल के SSP और बरेली की SP की ग्रैंड रिंग सेरेमनी, जमकर थिरकी UP की सिंघम जोड़ी, सामने आए Photos और Video

संभल और बरेली के दो तेज तर्रार IPS अधिकारियों की सगाई खूब सुर्खियां बटोर रही रै। UP की सिंघम जोड़ी ने ग्रैंड रिंग सेरेमनी की है, जिसके Photos और Video जमकर वायरल हो रहे हैं।

Follow :  
×

Share


उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है। संभल के एसएसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुई। अब सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों स्टेज पर गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

संभल और बरेली के दो तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों की सगाई खूब सुर्खियां बटोर रही रै। 26 मार्च को UP की सिंघम जोड़ी ने ग्रैंड रिंग सेरेमनी की, जिसमें परिवार और करीबी लोगों के साथ-साथ सरकारी महकमे के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए। रिंग सेरेमनी के दौरान इस IPS जोड़े ने खूब मस्ती की। दोनों ने स्टेज पर जमकर ठुमके भी लगाए, जिसका वीडियो सामने आया है।

दो IPS अधिकारी की ग्रैंड सगाई

इस खास पल के लिए अंशिका ने गोल्डन कलर का लहंगा और बिश्नोई ने ब्लैक सूट पहना था। कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला, जिसमें संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जैसे ही कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अंशिका को अंगूठी पहनाई, दोनों हंसी से झूम उठे और मंच पर ही ठहाके लगाते नजर आए। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया।

मंच पर जमकर थिरकी UP की सिंघम जोड़ी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों की खुशियां साफ झलक रही हैं। मंच पर ये IPS जोड़ा गाने “चल प्यार करेगी हां जी हां जी… मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी…” पर डांस करते दिखे। इस दौरान केके बिश्नोई अपनी IPS पत्नी को गोद में लेकर नाचते नजर आए। देर रात तक संगीत और नृत्य का कार्यक्रम चला जिसमें संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शादी का पूरा कार्यक्रम

रिंग सेरेमनी संभल जिले में हुई, लेकिन शादी के शेष कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित होंगे। जिसमें  सीएम योगी को भी निमंत्रण दिया गया है।

  • 27 मार्च: बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत सेरेमनी।  
  • 29 मार्च: जोधपुर में मुख्य विवाह समारोह।  
  • 30 मार्च: जोधपुर के लहरिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

अंशिका वर्मा (30 वर्ष) और केके बिश्नोई (32 वर्ष) की पहली मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में हुई थी। उस समय बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी के रूप में वहां पोस्टेड थीं। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

जानें दोनों IPS के बारे में

केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी। राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के निवासी। वर्तमान में संभल जिले में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। अपनी सख्त और कुशल प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते हैं। वहीं,  अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी। प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली। फिलहाल बरेली में एसपी (दक्षिण) के पद पर तैनात हैं। दोनों को यूपी की सिंघम जोड़ी कहा जाता है। 

यह भी पढ़ें: Boman Irani ने VIDEO में ऐसा क्या कह दिया? भड़कीं ईरानी एक्ट्रेस

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 08:47 IST