अपडेटेड 27 March 2026 at 07:52 IST

‘मैंने सुना है ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं…’; Boman Irani ने VIDEO में ऐसा क्या कह दिया? गुस्से से लाल हुईं ईरानी एक्ट्रेस

Boman Irani Video: मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी के वीडियो की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो में एक्टर भू-राजनीतिक तनावों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते नजर आए थे।

Follow : Google News Icon  
Mandana Karimi on Boman Irani Video
Mandana Karimi on Boman Irani Video | Image: instagram

Boman Irani Video: ईरान के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। ईरान में पैदा हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी लगातार सोशल मीडिया के जरिए वहां के शासन के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। इस बीच, सीनियर एक्टर बोमन ईरानी ने तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसपर मंदाना का गुस्सा फूट पड़ा।

मंदाना करीमी ने वीडियो की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, इस वीडियो में बोमन ईरानी को ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनावों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते देखा जा सकता है। 

बोमन ईरानी की डोनाल्ड ट्रंप से गुजारिश

बोमन ने अपने वीडियो में कहा कि ये काफी वायरल हो रहा है कि मिस्टर ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं। तीन लोगों से बातचीत हो रही है- स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और मैं, बोमन ईरानी। मैं तो तैयार हूं, शांति के लिए कुछ भी कर सकता हूं लेकिन मेरी एक दिक्कत है कि मैं वाशिंगटन नहीं जाऊंगा। 

उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि डोनाल्ड ट्रंप को शांति वार्ता के लिए मुंबई की दादर पारसी कॉलोनी आना चाहिए जहां उन्हें अच्छे से खिलाया-पिलाया जाएगा। बोमन ने आगे ये भी कहा कि अगर ट्रंप अपने साथ एक एलपीजी सिलेंडर ले आएंगे तो सबकी जिंदगी आराम से बीतेगी। उसे कैप्शन देते हुए बोमन ने लिखा- “ईरानी डोनाल्ड ट्रंप के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं...।”

Advertisement

बोमन ईरानी के वीडियो पर भड़कीं मंदाना करीमी

जहां लोग इस वीडियो को देख हंस रहे हैं, वहीं ईरान मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी का रिएक्शन कुछ अलग ही था। वो एक्टर के वीडियो पर खफा होते हुए कमेंट करती हैं- “बोमन ईरानी सर, अचानक आपके पास ईरान के बारे में कहने को इतना कुछ है। कमाल टाइमिंग है। सालों से ईरानियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, फांसी दी जा रही है, चुप कराया जा रहा है। हजारों लोग मारे गए। परिवार बिखर गए। हम लोगों ने सब झेला। हमने इस बारे में बात भी की लेकिन अब एक वीडियो आया है। अब चिंता है। अब गैस, ट्रंप, ‘मेरे घर आओ’ जैसे मुद्दों पर मजाक उड़ाया जा रहा है"। 

उन्होंने आगे लिखा कि "सर, पूरे सम्मान के साथ, आप और पारसी समुदाय ईरान से हैं। आप उस इतिहास से हैं। उस आग से। तो जब ईरानी मर रहे थे, तो ये आवाज कहां थी? और अब अचानक, क्योंकि यह गैस, राजनीति, वैश्विक वार्ताओं को प्रभावित कर रही है तो कमेंट्री हो रही है? मतलब… सच में कमाल है। चुप्पी से व्यंग्य तक – बहुत जल्दी हो गया। खैर बस एक ऑब्जर्वेशन है।”

Advertisement

ये भी पढे़ंः 1 हफ्ते में ही Dhurandhar 2 ने छापे इतने नोट, ‘जवान’-‘स्त्री 2’ को चटाई धूल, रणवीर को टॉप पर आने के लिए तोड़ना होगा अपना ही रिकॉर्ड

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 07:52 IST