प्रेमी संग बंद कमरे में रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने बिना कपड़े रंगे हाथों पकड़ा; देर रात नींद की गोली देकर करती थी ' प्यार का पंचनामा ' - Video
झांसी जिले के चिरगांव से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में खुद के बेडरूम में ही रंगे हाथ पकड़ लिया।
- भारत
- 3 min read
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से शादी के महज दो महीने बाद ही एक पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ अपने ही बेडरूम में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। सबूत जुटाने के लिए उसने मोबाइल से वीडियो बनाई और पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले।
मामला झांसी जिले के चिरगांव के तालाबपुरा मोहल्ला का है। यहां रहने वाले राजेश की शादी 24 जून को दतिया जिले के भाण्डेर की एक युवती से हुई थी। शादी से पहले से ही युवती का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध से चल रहा था। शादी के बाद भी युवती अपने प्रेमी को भुल नई पाई। इधर शादी के कुछ दिन बाद राजेश की तबीयत अक्सर खराब रहने लगी। पत्नी अपने प्रेमी से बात करने के लिए पति को चाय-दूध में नींद की गोली देने लगी थी।
पति को नींद की गोली देकर प्रेमी से करती थी बात
राजेश को पत्नी पर शक होने था। फिर आसपास के लोगों ने बताया कि उनके घर में एक युवक का आना-जाना लगा रहता है और कई बार देर रात भी आता है। इसके बाद राजेश का पत्नी पर शक पक्का हो गया। उसे समझ आने लगा कि खाना खाने या चाय-दूध पीने के बाद उसे नींद क्यों आने लगती थी। सोमवार की रात राजेश का मामा हादसे में घायल हो गया। वे उन्हें देखने गए।
पति ने मोबाइल से बनाया दोनों का वीडियो
इस बीच पत्नी को लगा कि पति सुबह ही लौटेंगे, इसलिए उन्होंने प्रेमी को घर बुला लिया। देर रात राजेश घर लौटे तो गेट की जगह छत के रास्ते अंदर घुसे। खिड़की से बेडरूम में झांकने पर उन्होंने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। राजेश ने पहले मोबाइल फोन से दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद पुलिस को फोन करके बुला लिया। पुलिस पहुंचने पर पड़ोसी भी जुट गए।
पुलिस ने कमरे में बिना कपड़े के दोनों को रंगेहाथ पकड़ा
सबके मौजूद रहते राजेश ने बेडरूम का दरवाजा खोल दिया। अंदर दोनों बिना कपड़ों के थे। पुलिस, पति और पड़ोसियों को देखकर दोनों ने बिस्तर पर पड़ी चादर-कंबल लपेट ली। परिजनों ने प्रेमी को पीटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। नई दुल्हन को इस हालत में देखकर घर की महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत किया और विवाहिता के मायके वालों को मौके पर बुलाया। विवाहिता प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई, इसलिए उन्हें मायके वालों को सौंप दिया गया। फिलहाल प्रेमी को पुलिस अपने साथ ले गई।पीड़ित पति राजेश ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 August 2026 at 14:25 IST