हाथरस वाले भोले बाबा की परत दर परत खुल रही कलई, अब NEET पेपर लीक माफिया से निकला कनेक्शन

बाबा और पेपर लीक माफिया के तार राजस्थान से जुड़े हैं। जिस पेपर लीक माफिया के साथ 'भोले बाबा' का लिंक निकला है, उसका नाम हर्षवर्धन है।

 
Follow :
हाथरस वाले बाबा नारायण साकार हरि का NEET धांधली से कनेक्शन आया सामने। | Image: Video Grab

Bhole Baba Connection To NEET paper Leak: हाथरस में हुए भगदड़ कांड के बाद से सत्संग करने आया बाबा भोले नाथ उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ सूरज पाल फरार है। यूपी पुलिस उसकी तलाश में खाक छान रही है। भोले बाबा को लेकर कई राज खुल रहे हैं। अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भोले बाबा का NEET पेपर लीक माफिया से कनेक्शन सामने आया है।

बाबा और पेपर लीक माफिया के तार राजस्थान से जुड़े हैं। जिस पेपर लीक माफिया के साथ 'भोले बाबा' का लिंक निकला है, उसका नाम हर्षवर्धन है। पता चला है कि राजस्थान के दौसा में भोले बाबा का जिस घर में दरबार लगता था वो इसी पेपरलीक माफिया हर्षवर्धन का था।

हर 4 महीने में लगता था हर्षवर्धन के घर पर दरबार

भोले बाबा पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन के मकान में हर 4 महीने में ​दरबार लगाता था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आते थे। जानकारी यह भी सामने आई कि जहां बाबा नारायण हरि ने अपना अस्थाई डेरा बना रखा था, वो मकान हर्षवर्धन का ही था। इसी दरबार की आड़ में हर्षवर्धन पेपरलीक का रैकेट चलाता था।

SOG के छापेमारी के बाद से बंद हुआ बाबा का दरबार

पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन काफी कुख्यात है। इस साल फरवरी में SOG ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी थी। तब SOG ने हर्षवर्धन के इस आवास पर भी छापा मारा था, जहां भोले बाबा का दरबार लगता था। हालांकि हर्षवर्धन पर एसओजी के एक्शन के बाद यहां भोले बाबा का दरबार नहीं लगा।

तभी से वो मकान सीज कर रखा है। हालांकि बताया जा रहा है कि यहां अभी टेंट लगे हुए हैं। बाहर एक बोर्ड लगा था जिस पर लिखा था ‘बाबा अभी निज प्रवास पर हैं।’भोले बाबा के दरबार की आड़ में पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन कई अवैध काम करता था। इस प्रकरण के बाद से हर्षवर्धन अभी जेल में है। 

इसे भी पढ़ें- सूट-बूट, कम उम्र की लड़कियां और सीक्रेट रूम... 'भोला' नहीं है हाथरस वाला भोले बाबा; देखिए Photo

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 July 2024 at 15:09 IST