सूट-बूट, कम उम्र की लड़कियां और सीक्रेट रूम... 'भोला' नहीं है हाथरस वाला भोले बाबा; देखिए Photo

बाबा की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो सफेद सूट बूट पहने और काला चश्‍मा लगाए दिख रहा है। बाबा के आस-पास कम उम्र की महिलाएं खड़ी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hathras Stempede bhole baba
Hathras Stempede bhole baba | Image: Bhole Baba viral photo

Bhole Baba Latest News: यूपी के हाथरस में सत्संग समारोह में हुए भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से आयोजक और सत्संग करने वाला भोले बाबा फरार है। हादसे की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित की गई है।

नारायण साकार विश्व हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने FIR में बाबा को नामजद नहीं किया है। इस बीच भोले बाबा को लेकर कई नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बाबा के कुछ फोटो और पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो लड़कियों से घिरा है। बताया जा रहा है कि बाबा को कम उम्र की लड़कियों के बीच रहने का शौक है।

फूलों से सजा झूला और कम उम्र की महिलाएं...

बाबा की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो सफेद सूट बूट पहने और काला चश्‍मा लगाए दिख रहा है। बाबा के आस-पास कम उम्र की महिलाएं खड़ी हैं। बताया जा रहा है कि बाबा आश्रम में महिलाओं के लिए एक स्‍पेशल दरबार लगाया करता था। इस दरबार में वो खुदकर कृष्‍ण का अवतार बताकर पेश होता था।

Advertisement

आश्रम में था गुप्त कमरा

बाबा के आश्रम को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आश्रम में एक गुप्‍त कमरा था। इसमें सिर्फ 7 लोगों को ही जाने की इजाजत थी। इन सात लोगों में बाबा के करीबी सेवादार और कुछ महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा कोई दूसरा इस कमरे में नहीं जा सकता था।

Advertisement

शराब के शौकीन होने की भी खबर

बाबा पर आरोप हैं कि वह सिगरेट और शराब पीने का शौकीन है। लड़कियों को आस-पास रखने का आदी है। उसके महल जैसे आश्रम में पब, नाइट बार और स्पा सेंटर भी है।

इसे भी पढ़ें- हाथरस वाले भोले बाबा की परत दर परत खुल रही कलई, अब NEET पेपर लीक माफिया से निकला कनेक्शन | Republic Bharat

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड