पेट में हुआ दर्द, डॉक्‍टर के पास गई तो पता चला प्रेग्नेट है...16 साल की पोती से 3 महीनों से 70 साल का दादा कर रहा था रेप; UP में शर्मसार हुआ रिश्ता

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप एक 70 साल के बुजुर्ग पर है और पीड़िता उस बुजुर्ग की 16 साल की पोती है।

 
Follow :
पेट में हुआ दर्द, डॉक्‍टर के पास गई तो पता चला ढाई महीने की प्रेग्नेट है...16 साल की पोती से 3 महीनों से 70 साल का दादा कर रहा था रेप; यूपी में शर्मसार हुआ रिश्ता | Image: Freepik

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप एक 70 साल के बुजुर्ग पर है और पीड़िता उस बुजुर्ग की 16 साल की पोती है। आरोप है कि किशोरी के दादा ने करीब तीन महीने तक उसका यौन शोषण किया। मामला तब सामने आया, जब पेट में दर्द की शिकायत के बाद किशोरी को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच हुई तो पता चला कि वो करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ अकेली रहती थी। पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा ने घर में अकेला पाकर पोती को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह सिलसिला कई महीनों तक लगातार चलता रहा।

दादा ने डरा-धमकाकर पोती को चुप रहने पर मजबूर किया। शनिवार को किशोरी ने पेट में तेज दर्द होने पर मोहल्ले वालों को बताया तो उन्होंने काम पर बाहर गए पिता को बुला लिया। इसके बाद बेटी को लेकर पिता नजदीकी निजी क्लीनिक पर गए। वहां डॉक्टर ने प्रेग्ननेंसी किट के जरिए जांच कराई, तो किशोरी गर्भवती पाई गई।

बेटी को लेकर थाने पहुंचा पिता, दादा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद पीड़िता ने दादा के हैवानियत की पूरी कहानी पुलिस को बताई। इस पर पिता किशोरी के लेकर थाने पहुंचा। वहां पर कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा से लिखित शिकायत दी। मामले में आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। किशोरी की दादी ने बताया कि पोती ने इस घटना के बारे में उसे कभी भी नहीं बताया। किशोरी के परिवार में उसका एक 11 साल का छोटा भाई भी है।

इसे भी पढ़ें- मां ने मंगलसूत्र उतार फेंका तब भी नहीं माना कुणाल...iPhone नहीं बल्‍कि इस वजह से खत्म हुआ पूरा परिवार, मौत से पहले 5 सेकेंड की बात खोल रहे कई राज

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 August 2026 at 13:12 IST