Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के दादरी में घर की छत पर अचानक लगी भयंकर आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक घर की छट पर भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि घर की छत पर कुछ सामान पड़ा था, इसी में अचानक आग लगी और आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में एक घर की घत पर भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि छत पर रखें टेंट के सामान में अचानक आग लगी, जिसके बाद आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आसमान में काला धूआं देख इलाके में दहशत फैल गई। दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि घर में कई लोग मौजूद हैं। दमकल कर्मचारियों ने तेजी से काम करते हुए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभी तक पूरे ऑपरेशन में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान जाने की कोई सूचना नहीं है।
ज्वलनशील चीजों को छत पर ना रखें
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तेज गर्मी के कारण छत पर रखे टेंट और बाकी ज्वलनशील सामान में आग लगी हो सकती है। आग के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम में ज्वलनशील चीजों को छत पर न रखें और सावधानी बरतें।
पिछले दिनों दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग में झुलसकर 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह भीषण आग देख इलाके में हड़कंप मच गया है। सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम में ज्वलनशील चीजों को छत पर न रखें और सावधानी बरतें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 20 June 2026 at 11:37 IST