9वें फ्लोर पर लगी आग, 11वें फ्लोर तक सब स्वाहा... सुबह-सुबह गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी के कई फ्लैट्स धू-धू कर जले, देखिए भयावह VIDEO
Indirapuram Gaur Green Avenue Fire: इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी की नौवीं मंजिल पर सुबह-सुबह एक फ्लैट में आग लगी है। आग की लपटें ऊपरी मंजिल तक फैल गईं। फिलहाल मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हैं।
- भारत
- 3 min read
Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार (29 अप्रैल) सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि धुएं का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आग की लपटें 9वें से 11वें फ्लोर तक फैल गई हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हैं।
9वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी इंदिरापुरम के अभय खंड में है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 9वीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है, जिसकी लपटें ऊपरी फ्लोर तक फैल गई। आग लगने से सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत इस बात की रही कि फ्लैट में रहने वाली फैमिली समय रहते ही बाहर निकल आए हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए 16 दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची है।
दूर से दिख रहा धुएं का गुबार
घटना के सामने आए वीडियो में धुआं दूर से ही उठता नजर आ रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा था। ऐसे में लोगों ने इस भयावह घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
कुछ लोग फंसे थे, उन्हें सुरक्षित निकाला गया- CFO
चीफ फायर ऑफिसर (CFO) राहुल कुमार ने कहा, "कोई हताहत नहीं हुआ है। कुछ लोग फंसे हुए थे। फायर सर्विस ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया है। नौवीं से ग्यारहवीं मंजिल तक 5 से 6 फ्लैट थे; कुछ बंद थे, कुछ खुले थे। हमारी 17 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हाइड्रॉलिक्स भी मौजूद हैं। हमने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। कुछ फ्लैट खाली थे और कुछ को थोड़ा नुकसान हुआ है।"
CM योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने पुलिस कमिश्नर, डीएम को तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा है। उन्होंने साफ किया कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 29 April 2026 at 11:10 IST