राजस्थान: शादी समारोह में डांस कर रही थी 20 साल की दीपिका, अचानक जमीन पर गिरी और मौत; 4 महीने पहले हुई थी शादी

राजस्थान के जालोर में शादी समारोह के दौरान डांस करते करते 20 साल की दीपिका की तबीयन बिगड़ गई, देखते ही देखते इससे पहले को उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, दीपिका की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। जानें कैसे खुशियां अचानक मातम में बदलीं? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
शादी की खुशियों के बीच मातम: डांस करते-करते अचानक जमीन पर गिरी नवविवाहिता, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
शादी की खुशियों के बीच मातम: डांस करते-करते अचानक जमीन पर गिरी नवविवाहिता, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत | Image: Video Grab

Rajasthan wedding death: राजस्थान में जालोर के बागोड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नई मोरसीम गांव में एक शादी समारोह के दौरान नाचते-नाचते 20 साल की नवविवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना पीड़ित परिवार और पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक,  लुम्भाराम पुरोहित के परिवार में शादी समारोह का माहौल था। घर में 2 शादियां प्रस्तावित थीं, मंगलवार को बेटी ममता की बारात आने वाली थी और 1 मई को बेटे की शादी तय थी। इन मांगलिक कार्यक्रमों के लिए रिश्तेदार और परिजन बड़ी संख्या में शामिल होने आए थे। लेकिन किसे पता था कि हस्ते खेलते परिवार में अचानक मातम पसर जाएगा।  

दीपिका की सिर्फ 4 महीने पहले हुई थी शादी 

मृतक दीपिका की शादी करीब 4 महीने पहले दिलीप कुमार के साथ हुई थी। दीपिका अपने माता-पिता और बहन के साथ मामा के घर इस आयोजन में शामिल होने आई थी। विवाह के बाद यह उसका पहला बड़ा पारिवारिक कार्यक्रम था।

डांस करते करते अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत 

सोमवार (27 अप्रैल) रात को 'बंदोली' का कार्यक्रम चल रहा था। घर की महिलाएं और परिजन पारंपरिक गीतों पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दीपिका भी उत्साह के साथ डांस कर रही थी। तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, परिवार वालों ने तुरंत उसे उठाया और अस्पताल लेकर भागे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

Advertisement

अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया और परिजन उसे लेकर मोरसीम के राजकीय अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद बागोड़ा अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दीपिका ने दम तोड़ दिया।

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, दीपिका पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही थी और वह काफी खुश थी। इस अचानक हुई मौत ने एक बार फिर से उन घटनाओं की याद दिला दी है, जहां लोग हंसते-खेलते या डांस करते हुए अचानक अपनी जान गंवा बैठते हैं। जिस घर में थोड़ी देर पहले तक शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां चीख-पुकार और मातम छा गया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: नगर परिषद ऑफिस में EO कृष्ण भूषण की गोली मारकर हत्या

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड