अपडेटेड 20 August 2025 at 18:17 IST

'नोरा फतेही जैसा फिगर बनाओ, 3-3 घंटे जिम में करवाता है एक्सरसाइज...', पति के फरमान पर पत्नी ने थाने पहुंच कर लगाई गुहार

UP News : गाजियाबाद में एक महिला ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसका पति उसके ऊपर नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने का दबाव बना रहा है। रोजाना तीन-तीन घंटे जिम में एक्सरसाइज करने का दबाव बनाया जाता है।

Follow :  
×

Share


पति को चाहिए नोरा फतेही जैसा फिगर | Image: instagram/norafatehi

Ghaziabad News : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के फैंस करोड़ों में हैं, कोई उनके डांस का दीवाना है, तो कोई उनके फिगर का। गाजियाबाद में नोरा फतेही का फिगर एक महिला के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पति को नोरा का फिगर इतना पसंद आया कि उनके अपनी पत्नी को भी उनके जैसी बनाने का ठान लिया। जब ये पागलपन बढ़ने लगा, तो महिला को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

ये पूरा मामला गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र का है। एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पेशे से सरकारी फिजिकल एजुकेशन टीचर शिवम उज्ज्वल अपनी पत्नी पर रोजाना तीन-तीन घंटे जिम में एक्सरसाइज करने का दबाव बनाना था, जिससे उसका फिगर नोरा फतेही जैसा बन जाए।

नहीं देता था खाना

पीड़ित की अरेंज मैरिज 6 मार्च, 2025 को हुई थी। महिला के मुताबिक उसे ससुराल में शारीरिक बनावट के लिए ताने मिलते हैं। उसका पति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो देखता है और दूसरी लड़कियों में बहुत रूचि रखता है। पीड़ित का कहना है कि जब वो जिम में तीन घंटे एक्सरसाइज नहीं कर पाती, तो उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।

नोरा फतेही जैसा फिगर चाहिए

महिला के मुताबिक उसका रंग साफ और कद काठी सामान्य है। शादी के बाद से ही पति ताना मारता था कि उससे शादी करके जिंदगी खराब हो गई, कहता था कि उसे नोरा फतेही जैसी कोई भी खूबसूरत लड़की मिल सकती थी। आरोप है कि पति और ससुराल वाले चाहते हैं कि उसका फिगर नोरा फतेही जैसा बन जाए। महिला पर रोज जिम में तीन-तीन घंटे एक्सरसाइज करने का दबाव बनाया जाता है। 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया कि जब वो गर्भवती हुई तो उसके चोरी से गर्भपात की गोलियां दी गई।

ये भी पढ़ें: Delhi CM Attack: राजकोट में ऑटो रिक्शा चलाता है CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला राजेश, हत्या की कोशिश समेत 3 धाराओं में FIR दर्ज
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 18:17 IST