UP News: नोएडा में स्कूल से लापता हुए 4 छात्र सकुशल बरामद

UP News: नोएडा में स्कूल से लापता हुए चार छात्र सकुशल बरामद कर लिए गए हैं।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock

UP News: नोएडा के थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में स्थित बाल इंटर कॉलेज से लापता हुए 11वीं कक्षा के चार छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार शाम को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस उपयुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि छात्र 15 जनवरी को सुबह सात बजे से स्कूल के छात्रावास से लापता हो गए थे और इस संबंध में स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि छात्रों को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया था।

अवस्थी ने बताया कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से चारों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान चार में से दो छात्रों ने बताया कि वे कुछ विषय में फेल हो गए थे और डर की वजह से यह बात अपने घर वालों को नहीं बता पा रहे थे।

पुलिस को पता चला कि बरामद चारों छात्र आपस में दोस्त है, इसलिए सभी साथ गए थे।

ये भी पढ़ें: ओहियो के गवर्नर पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे विवेक रामास्वामी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 18 January 2025 at 10:22 IST