अपडेटेड 15 August 2024 at 23:06 IST
सुहागरात में पति ने दिखा दी ऐसी चीज, चीखती हुए कमरे से भागी दुल्हन; मायके पहुंचकर बताई भागने की वजह
शादी के बाद जब सुहागरात को पति का घर छोड़कर जब लड़की मायके पहुंची और इस मामले की सच्चाई बताई तो हर कोई हैरान था।
हिन्दू धर्म में विवाह एक बहुत ही पवित्र बंधन माना जाता है। इस रिश्ते में अग्नि को साक्षी मानकर हिन्दू रीति रिवाजों के मुताबिक जोड़े को 7 जन्मों के लिए एक दूसरे के लिए चुना जाता है। विवाह से पहले दोनों पक्षों के परिवार एक दूसरे के बारे में जानकारी लेते हैं और हर तरह की जांच पड़ताल के बाद रिश्ता आगे बढ़ता है। कभी-कभी इतनी पड़ताल के बाद भी लोग रिश्ते में धोखा खा जाते हैं और फिर रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। ऐसे में अगर कोई दुल्हन शादी की पहली रात ही अपने पति का घर छोड़कर चली जाए तो ये चर्चा का विषय बन जाता है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक पिता ने अपने जीवन की पूरी जमा पूंजी लगाकर अपनी बेटी की शादी करवाई थी, लेकिन शादी के बाद की पहली ही रात को जब दूल्हा दुल्हन आमने सामने आए तो दूल्हे ने दुल्हन को कुछ ऐसी चीज दिखा दी कि वो नाराज हो गई और चीखते हुए सुहागरात वाले कमरने से बाहर निकली और अपने मायके चली गई। ये देखकर दूल्हे के घर वालों को बड़ा आश्चर्य हुआ वो सब हैरत में पड़ गए कि आखिर सुहागरात के दिन ही ऐसा क्या हो गया कि दुल्हन नाराज होकर अपने घर चली गई।
फिरोजाबाद में शादी के बाद वापस घर भागी दुल्हन
ये मामला यूपी में फिरोजबादा जिले के मदन पुर गांव का है। ये गांव जसराना कस्बे के पास आता है जहां एक युवती की शादी आगरा के बरौली में रहने वाले युवक शुभम के साथ हुई थी। ये शादी पूरी तरह से अरेंज मैरिज थी और दोनों पक्षों के घरवाले इस शादी के लिए पूरी तरह से तैयार थे। इस शादी में लड़की के पिता ने अपने जीवन की पूरी पूंजी लगा दी थी और लगभग 35 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद जब सुहागरात को पति का घर छोड़कर जब लड़की मायके पहुंची और इस मामले की सच्चाई बताई तो हर कोई हैरान था। दरअसल सुहागरात को ही पति ने दुल्हन को अपनी शादी से पहले अफेयर के बारे में बताया और अपने साथ अपनी प्रेमिका की तस्वीर भी दिखाई जिसके बाद लड़की चिल्लाते हुए सुहागरात को ही कमरे से बाहर निकल आई और अपने मायके चली गई।
दुल्हे ने पत्नी को दिखा दी प्रेमिका के साथ की तस्वीर
दरअसल सुहागरात को पति ने दुल्हन के पास आने से इनकार कर दिया और पत्नी को अपनी प्रेमिका की अपने साथ तस्वीर दिखाई और बताया कि वो इस लड़की से प्यार करता है, जिसके बाद दुल्हन ये बर्दाश्त नहीं कर सकी और मानो उसकी तो दुनिया ही उजड़ गयी हो इसके बाद वो सीधे अपने मायके चली गई और अपने घर वालों को लड़के की सच्चाई बताई। लड़की ने ये भी बताया कि दुल्हे ने कहा कि ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ करवाई गई है। ये सुनकर दुल्हन का दिल टूट गया और वो वहां नहीं रुकी और सीधे अपने पिता के घर चली आई।
दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला
जैसे ही दुल्हन को दुल्हे के बारे में सच्चाई पता चली दुल्हन ने एक बड़ा फैसला लिया और वो वापस अपने घर चली आई। दुल्हन के मुताबिक उसके पति का किसी और युवती से अफेयर है और वो अपनी शादी से खुश नहीं है इसके बाद दुल्हे की दिखाई गई तस्वीर को देखकर दुल्हन ने ये बड़ा फैसला लिया और वापस अपने मायके लौट गई। दुल्हन ने बताया कि जब उसने पति को समझाने की कोशिश की तो उसने दुल्हन पर सुहागरात को ही हाथ भी उठा दिया था जिसके बाद युवती ने अपने घर वालों को फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया और रोते हुए कमरे से बाहर निकली और अपने घर चली गई।
पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, मांगा शादी का पूरा खर्च
दुल्हन जब वापस अपने परिजनों के पास पहुंच गई तो ससुराल वाले उसे ले जाने के लिए उसके घर आए तब घर वालों ने किसी तरह से दुल्हन के परिजनों ने किसी तरह से बेटी को समझाया लेकिन दुल्हन ने एसएसपी से इस बात की शिकायत दर्ज करवाई और अपनी शादी में खर्च हुए पूरे पैसे वर पक्ष से लौटाने की मांग की है। युवती ने कहा कि धोखे से की गई शादी की वजह से उसका जीवन तो खराब हो ही गया है, लेकिन इसमें उसके पिता की क्या गलती है जो वो पूरे जीवन की कमाई को वर पक्ष की लापरवाही की वजह से खराब करें। उनकी मेहनत की कमाई उन्हें वापस मिलनी चाहिए।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 16:55 IST