अपडेटेड 23 March 2025 at 09:42 IST

BREAKING: चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगी भीषण आग, कई KM का एरिया जलकर राख, जंगली जानवरों की जान पर खतरा

चित्रकुट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया है। आग अतर सुई पहाड से चौपटा पहाड़ तक फैल गई है और अब जंगली जानवरों पर खतरा मंडराने लगा है।

Follow :  
×

Share


चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगी भीषण आग | Image: PTI

चित्रकुट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया है। आग अतर सुई पहाड से चौपटा पहाड़ तक फैल गई है। बड़ी संख्या में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए हैं। अब इस आग से जंगली जानवरों पर खतरा मंडराने लगा है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की ओर से कोशिश जारी है। 

 

गर्मी आते ही चित्रकुट के जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ने लगी है। अगलगी घटना से वन्य जीवों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगी आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है। जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान हो रहा है। आग की वजह से वन्यजीव अपना बसेरा छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं।

रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगी आग 

चित्रकुट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में लगी आग तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण तेजी से फैल रही है। इधर आग पर काबू पाने की कोशिश भी जारी है। वन विभाग की ओर आग पर काबू पाने के लिएअ कई कदम उठाए जा रहे हैं। इधर आग की वजह से  वन्यजीवों को पानी और भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आग की वजह से बड़ी संख्या में पक्षियों के घोंसले भी जलकर नष्ट हो गए हैं। वन्यजीव अपना बसेरा छोड़कर भागने को मजबूर हैं।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में शामिल रानीपुर में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 1 किमी से ज्यादा जंगल आग से जलकर खाक हो गया है। वन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए विशेष टीम गठित की है। यह टीम जंगल में रहकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वन विभाग अब ड्रोन कैमरों की मदद लेने पर भी विचार कर रहा है। आग की वजह से वन विभाग सवालों के घेरे में  हैं। वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: पटना के हॉस्पिटल में डायरेक्टर की हत्या, चेंबर में घुसकर दागी 7 गोलियां

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 March 2025 at 08:29 IST