अपडेटेड 18 September 2025 at 13:22 IST

BREAKING: 'हम एनकाउंटर का बदला लेंगे, वक्त लग सकता है लेकिन माफी नहीं', दिशा पाटनी फायरिंग मामले में रोहित गोदारा की धमकी

हमले में शामिल शूटर्स गैंगस्‍टर रोहित गोदारा और गोल्‍डी बरार के गुर्गे थे। अब रोहित गोदारा ने यूपी पुलिस को धमकी दी है।

Follow :  
×

Share


'हम एनकाउंटर का बदला लेंगे, वक्त लग सकता है लेकिन माफी नहीं', दिशा पाटनी फायरिंग मामले में रोहित गोदारा की धमकी | Image: Instagram/facebook/X

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटर्स का गाजियाबाद में एनकाउंटर कर दिया गया। तीन शूटर्स अभी भी फरार हैं। हमले में शामिल शूटर्स गैंगस्‍टर रोहित गोदारा और गोल्‍डी बरार के गुर्गे हैं। अब रोहित गोदारा ने यूपी पुलिस को धमकी दी है। रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा- ''राम राम सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा। भाइयों आज जो एनकाउंटर हुआ है! ये हमारे लिये जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। मैं आपको बता दूं! ये जो न्यूज चैनल वाले जो न्यूज चला रहे हैं! ये ना की ढेर हुए हैं! ये ढेर नहीं शहीद हुए हैं! इन भाइयों ने धर्म के लिये अपना बलिदान दिया है! अरे कुछ तो शर्म करो! एक मुंह से तुम सनातन सनातन चिल्लाते हो! और जो सनातन के लिये लड़ाई लड़े! उसको मार दिया जाता है! ये इंसाफ़ है! ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे हैं! 

ये सिर्फ अपनी रोटी सेक रहें हैं! ये एनकाउंटर नहीं सनातन की हार हुई है! धर्म के लिये लड़ने वालों को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है! अगर तुम इतने सच्चे हो! तो उठाओ मुद्दा! हमारे शहीद भाइयों को दिलाओ इंसाफ! बाकी मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं! ये सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला हुआ है! सभी देशवासी इनसे सावधान रहें! और हम अगर धर्म के लिए लड़ सकते हैं! तो हमारे शहीद भाइयों के लिये! हम वो काम कर सकते हैं! जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं! और इसमें जिसका भी हाथ है! वो चाहे कितना भी पैसें वाला हो! या पावर वाला हो! वक्त लग सकता है! माफी नहीं है!

12 सितंबर को किया था हमला

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीते शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई थी। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले थे। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए हुए थे। चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया था। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें- नशे में पुलिसकर्मी, PCR में शराब की बोतलें और एक महिला...दिल्‍ली पुलिस की 'खूनी वैन' ने चाय वाले को रौंद डाला, पिस्‍टल तान कर दी धमकी?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 18 September 2025 at 12:53 IST