लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या का मास्टमाइंड दिनेश यादव गिरफ्तार, सपा से है कनेक्शन
UP News : लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या के मास्टरमाइंड दिनेश यादव को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 5 लाख रुपये में सुपारी दी थी और हत्या से पहले धमकी भी दी थी। दिनेश यादव समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।
- भारत
- 2 min read
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड दिनेश यादव को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिनेश यादव पर संदीप सिंह की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, दिनेश यादव ने हत्या से कुछ दिन पहले ही संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। STF की टीम ने दिनेश यादव के साथ मुबीन नाम के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी दिनेश यादव के समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े होने के तार सामने आए हैं। संदीप सिंह की गाड़ी पर 'समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी' लिखा हुआ पाया गया था, जो इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक कनेक्शन की ओर इशारा कर रहा है।
प्रॉपर्टी विवाद में हत्या
प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या लखनऊ में हाल ही में हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि दिनेश यादव ने इस हत्या की सुपारी 5 लाख रुपये में दी थी। STF की तेज कार्रवाई के चलते दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को मुख्य वजह बताया जा रहा है।
कार से उतरने ही गोली मारी
इस हत्याकांड का CCTV भी सामने आया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सफेद कुर्ता-पजामा पहने कार से उतरता है और कुछ कदम चलता ही है कि पीछे से आकार एक अज्ञात हमलावर सीने में गोली मार देता है। हमलावर गोली मरने के बाद अपने साथी, जो बाइक पर सवार है, उसके साथ फरार हो जाता है। यह पूरा घटना CCTV में कैद हो जाता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 June 2026 at 16:49 IST